Saturday, 11 April

इंदौर। नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में Fit Indore Fit Bharat नाम से एक नया नारा दिया है। सोशल मीडिया X पर उन्होंने एक पोस्ट करते हुए सभी को फिटनेस के लिए जागरूक और प्रेरित किया है।

विजयवर्गीय ने स्वयं एक्सरसाइज का प्रदर्शन करते हुए सभी को एक्सरसाइज के लिए प्रोत्साहित किया। विजयवर्गीय के साथ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी थे।

अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर कैलाश विजयवर्गीय ने Fit Indore Fit Bharat हेडिंग के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे और महापौर भार्गव व्यायाम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

28 सेकंड के इस वीडियो में विजयवर्गीय डंबल्स उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे व्यायाम के साथ-साथ योगासन भी कर रहे हैं।

Share.
Exit mobile version