नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डोंगर परसिया जिला छिंदवाड़ा दिनेश बाधमारे को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मलाजखंड जिला बालाघाट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कन्नौद जिला देवास प्रमिला ठाकुर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डिकेन जिला नीमच पदस्थ किया है।
शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद राहतगढ़ जिला सागर राम चरण अहिरवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गुन्नौर जिला पन्ना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पाटन जिला जबलपुर नीलम चौहान को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर पदस्थ किया है।
इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद तेंदुखेडा जिला नरसिंहपुर श्रीकांत पाटर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद करेली जिला नरसिंहपुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद आमला जिला बैतूल नीरज श्रीवास्तव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रेहटी जिला सीहोर पदस्थ किया है।
