Friday, 10 April

भोपाल। रायसेन-भोपाल मार्ग पर शनिवार सुबह टाइगर रोड क्रॉस करते दिखा। वह हिरणखेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया। वन विभाग की टीम टाइगर के मूवमेंट वाले एरिया में पहुंची है।

जानकारी के अनुसार रायसेन, खरबई, हिरणखेड़ा में दो दिन से बाघ दिख रहे हैं। ये एक ही बाघ है, या एक से ज्यादा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां दहशत का माहौल है। 

Share.
Exit mobile version