Saturday, 11 April

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय बंदोपाध्याय की मूल कैडर में वापसी के साथ ही ये चर्चा तेज हो गई है कि संजय बंदोपाध्याय प्रदेश के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं। अभी मुख्य सचिव के लिए अनुराग जैन सहित तीन चार नाम चर्चाओं में हैं। 

भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अध्यक्ष, संजय बंदोपाध्याय, आईएएस (एमपी:88) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कल आदेश जारी हुए हैं।

Share.
Exit mobile version