Tuesday, 7 April

सिंगरौली। जिले के धान उपार्जन केन्द्र समिति बरका में समिति प्रबंधक ने पिछले वर्ष के धान की खरीदी में व्यापक तौर पर फर्जीवाड़ा किया है। ऐसे व्यक्तियों से धान खरीदी की गई है। जिनके पास एक इंच पट्टे की भूमि नहीं है। इसमें समिति प्रबंधक उदय पाल सिंह एवं पत्नी रज्जू सिंह भी शामिल हैं।

 जिस वक्त आनलाइन धान का पंजीयन कराया जा रहा था। उस दौरान समिति प्रबंधक ने पटवारी से मिल कर दूसरे की आराजी नम्बर रकवा ऐसे लोगों को कास्तकार बना दिया गया जिनके पास एक भी जमीन नहीं है। यह सब खेला समिति प्रबंधक के द्वारा किये जाने के चर्चा है। इसकी गहराई से जांच कराने की मांग की जाने लगी है।

आरोप है कि करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे व्यक्तियों के नाम धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में की जाकर उनके खातों में राशि हस्तानातरित कराई गई है। जिनके पास एक इंच भी भूमि नहीं है। इस तरह से करीब 40 लाख रूपये हेर फे र किये जाने को मामला समाने आने पर इन दिनों जोर पकड़ा हुआ है। समिति प्रबंधक के इस काले कारनामो का पर्दाफास करने में गांव के ही कई कास्तकार शपथ पत्र के साथ कलेक्टर के यहां न्याय की गुहार लगाने चक्कर पर चक्कर काट रहें हैं।लेकिन कलेक्टर के यहां से भी उन्हें अभी तक ऐसी न्याय की उम्मीद नही जगी है।

 वरिष्ठ अधिकारियों को गलत फीडबैक 

ग्रामीण कमलनारायण पिता सोनशाय, रणमत सिंह सहित कई ग्रामीणों ने उक्त मामले की जांच कराये जाने के लिए कलेक्टर के यहां शपथ पत्र भी दिया है। रामनारायण समेत अन्य ने कलेक्टर के यहां शपथ पत्र देते हुये बताया है कि हम धान की बिक्री में उपार्जन केन्द्र में नही किया। इसके बावजूद रामनारायण के नाम से फर्जी ऑनलाईन पंजीयन के माध्यम से धान की खरीदी कर दी गई और उसके खाते में 2 लाख 74 हजार की राशि भी अंतरित कराते हुये बाद में अपनी बेटी सुनीता सिंह के नाम राशि ट्रान्सफर करा लिया। इस तरह करीब दर्जन भर से ऊपर प्रकरण सामने आये हैं। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

इन ग्रामीणों के खाते में पहुंची रकम

जानकारी के मुताबिक समिति प्रबंधक ने खुद अपने एवं अपनी पत्नि उदय पाल सिंह 326 क्विंटल ,711658 रूपये, रज्जू सिंह 243 क्विंटल 60 किलो 531778 रूपये , धान खरीदी दिखा कर राशि ट्रान्सफर करा लिया। वही इसी तरह शैलजा सिंह 284 क्विंटल 40 किलो 620845 रूपये, संजय कुमार सिंह 203 क्वि ंटल 60 किलो 444458 रूपये, इंद्रदेव सिंह 162 क्विंटल 80 किलो 355392 रूपये, मनोज प्रसाद दुबे 314 बोरी धान ऑनलाईन कराकर 274100 रूपये, पांडू पनिका 103 क्विंटल 224849 रूपये, जगनरायण सिंह 300 क्विंटल 654900 रूपये, राम सिंह 288 क्विंटल 628704 रूपये हस्तानारित बैंको में कराकर आरोप है कि षड्य़ंत्र पूर्वक उक्त रकम भी अपनेरिश्तेदारों के खातों में ट्रान्सफर कराते हुये कई बैंक खातों को होल्ड करा दिया हैं।

Share.
Exit mobile version