नरसिंहपुर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल ने अजय सिंह राहुल को 5 करोड़ की मानहानि नोटिस भी भेजा गया है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान नरसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री व विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कोयला घोटाले के आरोप लगाए थे।
इस मामले में अब प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा ने सयुक्त रूप से कहा कि जिस घोटाले की बात अजय सिंह कर रहे थे वह घोटाला कांग्रेस शासन में ही हुआ था। जिसके प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह थे। उन्हें इन घोटालों के सवाल जवाब अपनी पार्टी के नेताओं से करना चाहिए। प्रहलाद सिंह पटेल उस समय की अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार में 2004 तक मंत्री रहे। इस समय किसी भी प्रकार का कोई भी घोटाला भाजपा शासन में नहीं हुआ प्रहलाद सिंह पटेल 2004 से 2014 तक न तो सांसद रहे न मंत्री न ही किसी शासकीय पद पर रहे तो वह किस आधार पर कोयला घोटाले में उनका नाम ले रहे है।
सात दिन में जवाब देते हुए मांफी मांगे
नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने बताया कि अजय सिंह द्वारा दिए गए वक्तव्य को लेकर उन्हें 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस वकील के माध्यम से दिया गया है। जिसमें अगर वह सात दिवस के अंदर सार्वजनिक माफी या खेद प्रकट नहीं करते है तो उनके खिलाफ जिला न्यायालय नरसिंहपुर व जबलपुर में मानहानि का केस चलाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने एक चैनल के इंटरव्यू में अपनी तुलना मोहम्मद गौरी से की है कि जिस प्रकार गौरी ने बार बार भारत पर आक्रमण कर हार नहीं मानी थी उसी प्रकार मैं भी हार नहीं मानूंगा क्या लाखन सिंह सोमनाथ मंदिर पर हुए हमलों व सनातन संस्कृति पर हुए कुठाराघात का समर्थन करते है।
