भोपाल। राज्य शासन ने कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया है। कौशलेंद्र पर्यटन निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) थे। भोपाल कलेक्टर आशीष ङ्क्षसह अब इंदौर कलेक्टर होंगे। कल शाम को कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कार्यभार संभाला। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने आयुक्त पवन शर्मा से मुलाकात की।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह मूलत: हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह पूर्व में ग्वालियर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे, इसके बाद उनका तबादला करते हुए उन्हें अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल अतिरिक्त प्रभार पदस्थ किया गया था। उन्होंने लंबे समय तक ग्वालियर में कलेक्टर का कार्यभार संभाला था, वह कांग्रेस और भाजपा दोनों के समय कार्यरत रहे। उन्होंने दिव्यांगों को राशन देने के लिए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरुआत की थी, जिसकी खुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरहाना की थी। उनको मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
