Friday, 10 April

भोपाल। सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।एमएलए  के समर्थन में जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन) मैदान में कूद गया है। जयस से  जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक शनिवार को SP ऑफिस पहुंचे। ASP राकेश खाका को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि विधायक पर झूठी FIR की गई है। मेडिकल संचालक तपन राय के खिलाफ एक्शन लेने को कहा। बाजना इलाके में बंगाली डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन देने पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार ने SP राहुल कुमार लोढ़ा से भी मुलाकात की। SP ने उनसे कहा कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस पर नेताओं ने कहा कि पेसा एक्ट में सबसे बड़ी ग्राम सभा होती है, लोकसभा- विधानसभा नहीं। बंगाली डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी को भी गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

बता दें, मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय से 1 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में सैलाना विधायक पर FIR दर्ज हुई है।

Share.
Exit mobile version