Sunday, 12 April

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी तो हुई, लेकिन पता चला कि प्रदर्शन में ऐसे लोग भी शामिल थे, जो बीजेपी की टीशर्ट पहने हुए थे। पीसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट करके प्रदर्शन में बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है। 

मिश्रा ने प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति का फोटो भी डाला है, जो बीजेपी के कमल वाली टीशर्ट पहने हुए है। मिश्रा ने ट्वीट किया है –  किस हद तक गिरेगी भाजपा…!!जब घपलों,घोटालों और प्रमाणिक आरोपों से निपटने की क्षमता और हैसियत नहीं बची तो भाड़े के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस मुख्यालय,भोपाल में प्रदर्शन करवा रही है भाजपा….?चोरी में भी अकल चाहिए @ChouhanShivraj जी @vdsharmabjp जी, कम से कम इन भाड़े के सपूतों को यह तो समझा देते कि भाजपा लिखित बनियान पहनकर PCC दफ्तर नहीं जाते….??

Share.
Exit mobile version