भोपाल। मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रदेश में डोसनो पार्टियों ने नतीजे आने के पहले ही ताजपोशी की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस काफी आगे निकलती नजर आ रही है।
कैबिनेट के संभावित नामों की सूची तो तैयार है ही, कई निगम मंडलों और सरकारी अर्ध सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों तक की सूची बनने लगी है। इसी कड़ी में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले का नाम माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए सामने आ रहा है। इस पोस्ट के लिए एक एमपी के ही वरिष्ठ पत्रकार का नाम भी लिया जा रहा है, लेकिन दिल्ली से आए बबेले ने जिस तेजी से पूर्व सलाहकार नरेंद्र सलूजा की जगह ली और कमलनाथ का विश्वास अर्जित किया, वो सराहनीय बताया जा रहा है। यही नहीं चुनाव के दौरान बबेले ने बड़ी खूबसूरती और होशियारी के साथ पत्रकारों को डील किया, उसकी भी तारीफ हो रही है। जाहिर है इसके लिए उन्हें इनाम तो मिलेगा ही। देखना है आगे क्या होता है?
