Friday, 10 April
भोपाल। राज्य शासन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में उपसचिव ह्रदयेश श्रीवास्तव को उप सचिव मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ किया है। वहीं आईएएस किरोड़ी लाल मीना को नगरीय विकास और प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त नियुक्त किया है। उन्हें स्मार्ट सिटी भोपाल के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी हैं। मीना इससे पहले संचालक राज्य कम्प्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम, एमडी स्वान, उप सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।कुछ आधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने आदेश भी जारी किए गए हैं। 
Share.
Exit mobile version