Wednesday, 17 June

भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस की सूची आने वाली थी, लेकिन कमलनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस की लिस्ट नहीं आएगी. कमलनाथ बोले- ‘अगले छह-सात दिनों में हम फैसला करेंगे’. हमने बहुत सारे नामों पर चर्चा की है. कमलनाथ ने कहा कि हमने 130-140 सीटों पर चर्चा की. सब के सुझाव को सुना गया है. सबके सुझाव के बाद फिर बैठक बुलाएंगे।

बैठक में CEC के चेयरमैन मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जार्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल पुनिया, ओमकार सिंह मरकाम और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। एमपी से इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और CEC मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल थे। 

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 80 उम्मीदवारों के नाम फाइनल करके सीईसी को भेजी है। इस लिस्ट में 60 से 65 मौजूदा विधायक और हारी हुई सीटों के 15 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। 

सूत्र बताते हैं कि सौ से अधिक नामों पर सहमति हो चुकी है। लेकिन कुछ नामों को लेकर विवाद की स्थिति है। आज की बैठक में दिग्विजय सिंह शामिल नहीं हुए। भोपाल में अनौपचारिक चर्चा में उनका कहना था कि वो अपनी लिस्ट दे चुके हैं। अब सीईसी को फाइनल करना है। 

Share.
Exit mobile version