Tuesday, 10 March

भोपाल। कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल समेत सभी प्रमुख नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।

30 विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। करीब 30 विधायकों की रिपोर्ट खराब बताई गई है। इनके टिकट काटे जा सकते हैं। हालांकि, इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने में पार्टी जल्दबाजी नहीं करेगी। खराब परफॉर्मेंस वाले विधायकों की सीटों पर अंतिम दौर में कैंडिडेट घोषित किए जा सकते हैं।

बैठक में मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह और सदस्य अजय कुमार लल्लू, सप्तगिरि उल्का, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version