Saturday, 11 April

सागर। बीना की नंदन वाटिका कॉलोनी निवासी डॉक्टर दंपती का शव उनके ही घर में मिला है। डॉ. बलवीर कैथोरिया का शव मिला फंदे पर था और पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया का शव पलंग पर था। डॉ. बलवीर कैथोरिया कुरवाई अस्पताल में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। उनका बेटा पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह सुबह सात बजे घर पहुंचा, तो वहां दोनों की लाशें थी। बेटे ने ही पड़ोसियों को सूचना दी थी।

बीना की नंदन कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब डॉक्टर दंपती के शव घर में मिले। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ कर्जदार परेशान कर रहे थे। पुलिस के अनुसार डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। इकलौता बेटा प्रतीक बिहार में पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह शनिवार सुबह करीब सात बजे बीना लौटा तो घटना का पता चला।

बेटे ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने ही बीना पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही बीना थाना प्रभारी भरत सिंह टीम के साथ नंदन कॉलोनी पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस डॉक्टर दंपती की आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पहली नजर में यह बात सामने आई है कि डॉक्टर दंपती ने कर्ज ले रखा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की। 

Share.
Exit mobile version