ठेकेदार ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा भवन का लोकार्पण किया गया है उसके बाद भी मेरा भुगतान नहीं किया गया। लेकिन विभाग का मानना है कि काॅलेज भवन की गुणवत्ता ठीक नहीं है इसलिए भुगतान रोका गया है। जांच करने के लिए भोपाल से चीफ इंजीनियर एस एल सूर्यवंशी, मुख्य अभियंता प्रशासन बीपी बोरासी, नर्मदापुरम के पीआईयू मयंक शुक्ला सहित स्थानीय अधिकारी पहुंचे।
इन अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
इच्छा मृत्यु के आवेदन पर ठेकेदार मनजीत सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री मयंक शुक्ला, एसडीओ असरफ खान, बाबू आदिल अनवर पर आरोप पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ठेकेदार का कहना है कि भुगतान न होने से दोनों मकान नीलाम होने की कगार पर है ।
घटिया निर्माण के कारण रोका भुगतान
बनखेड़ी के कॉलेज भवन निर्माण में हमेशा विवादित रहा। विभाग द्वारा ने कई बार ठेकेदार लेटलतीफी और घटिया निर्माण के कारण टर्मिनेट किया। जांच टीम पिलर भवन में जगह जगह क्रेक और हल्के गुणवत्ता के फर्श मे टाइल्स का उपयोग किया है। नर्मदापुरम के पीआईयू मयंक शुक्ला ने बताया कि भुगतान गुणवत्ता की जांच पूर्ण के बाद ही किया जा सकता है। जो कार्य हुआ है वो निर्धारित मापदंड पर खरा नहीं है। उसकी जांच उच्च स्तर पर की जा रही है।
