भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अशोक सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।
अशोक सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं। वह ग्वालियर से दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अशोक सिंह यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं। अशोक सिंह ग्वालियर में बड़े कारोबारी है।।
मीनाक्षी के नाम पर नहीं बनी सहमति राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए मीनाक्षी नटराजन के नाम की भी आज सुबह से चर्चा थी। सूत्रों की माने तो मीनाक्षी के नाम पर एमपी कांग्रेस के नेता सहमत नहीं हुए और लंबी जद्दोजहद के बाद अशोक सिंह के नाम पर सहमति बन गई। अशोक सिंह कमलनाथ और दिग्विजय का संयुक्त नाम बताया जा रहा है।
