Saturday, 11 April

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में कमिश्नर और कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। सभी कलेक्टर यात्रा से संबंधित समितियों के गठन और अन्य कार्रवाई पूरी कर लें।

सीएम ने खुले बोरवेल के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा- खुले बोरवेल मिलें तो सख्त कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इसको लेकर वे शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे। उन्होंने कलेक्टरों को यात्रा में होने वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की रिपोर्ट समितियों के माध्यम से भेजने को कहा।

Share.
Exit mobile version