Sunday, 12 April

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय में My Gov के सीईओ और भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 1998 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी (Akash Tripathi) भारत सरकार में पदोन्नत होकर एडिशनल सेक्रेटरी (अपर सचिव) रैंक के लिए एंपेनल्ड (सूची में शामिल) हो गए हैं। अक्टूबर 2022 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय में My Gov के सीईओ का पद संभाला था। आकाश त्रिपाठी इंदौर के कलेक्टर व कमिश्नर और महू में एसडीएम भी रह चुके हैं।

कमलनाथ सरकार ने उन्हें इंदौर का कमिश्नर बनाया था। इसके अलावा वह मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव भी रहे और उनकी यह नियुक्ति तब की गई थी, जब कोविड मामलों की संख्या तेजी बढ़ रही थी। त्रिपाठी, ग्वालियर के कलेक्टर रहते हुए सुर्खियों में आए थे। उन्होंने वहां जनता के साथ छलावा कर रही चिट फंड कंपनियों का रैकेट तोड़ा था। दर्जनों कंपनियों पर छापे मारकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, जिससे कई नामी चिट फंड कंपनियों पर भी ताले लटक गए थे। इसके बाद के बाद वह इंदौर कलेक्टर बनाए गए थे।

Share.
Exit mobile version