Saturday, 11 April
भोपाल। मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक कारपोरेशन ने भंडारण में अनियमितताओं को लेकर पूरे मध्यप्रदेश के कई जिलों में कुल 176 वेयर हाउस को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। जिसमें जबलपुर के भी 20 वेयर हाउस ब्लैक लिस्ट किए गए हैं। सबसे बड़ी बात इन ब्लैक लिस्टेड किए गए वेयर हाउस में जो आरोप लगे हैं वह गंभीर अनियमिताओं की श्रेणी में आते हैं। 
वैसे ये भी कहा जा रहा है कि ब्लैक लिस्ट करने का एक कारण अडानी के सायलो बैग वाला मामला भी है। प्रदेश सरकार पिछले कुछ वर्षों से अनाज के भंडारण में अडानी की कंपनी के साइलो बैग को प्राथमिकता दे रही है। 

इन ब्लैक लिस्टेड वेयर हाउसों में प्रमुख रूप से पहुंच मार्ग का बिगड़ा होना ताकि वहां से किसी भी प्रकार का अनाज का परिवहन ना हो सके, दूसरा किसी भी प्रकार के कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव एवं रखरखाव में भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जिसको लेकर अब वे वेयरहाउस जो आने वाले समय में भंडारण के लिए उपयुक्त माने गए हैं उनको भी सचेत रहना पड़ेगा।

किन जिलों के कितने वेयर हाउस हुए ब्लैकलिस्ट

सर्वाधिक 39 वेयर हाउस जबलपुर मे ब्लैक लिस्ट हुए हैं जिसके बाद उज्जैन के 22, शिवपुरी के 16, रीवा के 13, नरसिंहपुर के 12, कटनी के 11, शाजापुर और नार्मदापुरम के 7-7 वेयर हाउस तो सिवनी के 06, आगर मालवा और धार के 5-5 और सीहोर, भोपाल, इंदौर, सतना, रतलाम, देवास जिलों में प्रत्येक जिले मे 4 वेयर हाउस ब्लैक लिस्ट हुए हैं। वहीं मंदसौर, खंडवा और राजगढ़ के 2-2 तो देवास, छिंदवाडा और गुना के 1-1 वेयरहाउस ब्लैक लिस्ट किए गए हैं।

Share.
Exit mobile version