भोपाल। 2023 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता संजय शुक्ला दवाब में थे। हाल ही में जिला प्रशासन ने शुक्ला के खिलाफ पुराने मामले में अवैध खनन को लेकर 140 करोड़ रुपये की रिकवरी की फाइल बनाई थी। हालांकि इसका नोटिस जारी हुआ या नहीं ये अभी साफ नहीं है। इसके बाद से ही संजय शुक्ला परेशानी बढ़ गई थी।
संजय शुक्ला के बीजेपी में शामिल होते समय कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मजाक भी किया. प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी रहे संजय शुक्ला को शनिवार (9 मार्च) को बीजेपी ज्वाइन करवाते हुए उन्हें केसरिया दुपट्टा भेंट किया. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला से मजाकिया अंदाज में कहा, “विधानसभा चुनाव में तुमसे गालियां भी खूब सुनी और अब तुम्हें बीजेपी ज्वाइन करवा रहा हूं”.
कैलाश विजयवर्गीय की ओर से बीजेपी में शामिल होने के दौरान संजय शुक्ला पर मजाकिया अंदाज में तंज से वहां मौजूद नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए. कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
