भोपाल। मध्य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।पहले सोनिया मीना को मऊगंज का नया कलेक्टर बनाया गया, लेकिन रात को मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से दूसरा आदेश जारी हुआ, इसमें पहले आदेश को निरस्त करते हुए अजय श्रीवास्तव को मऊगंज ओए नया कलेक्टर नियुक्त किया गया। वीरेंद्र जैन को मऊगंज का एसपी बनाया गया है।
राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेेगा। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी। विधायक प्रदीप पटेल की पहल पर सीएम शिवराज सिंह ने चार मार्च 2023 को मऊगंज में जन कल्याण कार्यक्रम में मऊगंज को जिला बनाने और 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने की घोषणा की थी। छह अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति बुलाए थे।
राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए जिले का गठन हो जाएगा। इसके रीवा जिले में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसीलें रहेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले माह नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं