
भोपाल
मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह समय सारणी परीक्षा से 6 महीने पहले घोषित की गई है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से शुरू होगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
सबसे पहले हिंदी विषय की परीक्षा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, दोनों कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। टाइम टेबल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक निर्धारित है।
MP Board 10th Time Table 2026 : एमपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का टाइम टेबल
11 फरवरी – हिंदी
13 फरवरी -उर्दू
14 फरवरी -NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
17 फरवरी -अंग्रेजी
19 फरवरी- संस्कृत
20 फरवरी -मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी
24 फरवरी -मैथ
27 फरवरी- विज्ञान
2 मार्च-सामाजिक विज्ञान
MP Board 12th Time Table 2026 :12वीं की परीक्षा की डेटशीट
7 फरवरी-हिंदी
9 फरवरी -उर्दू, मराठी
13 फरवरी- भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन आदि
14 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज
16 फरवरी- संस्कृत
17 फरवरी- ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि
19 फरवरी- मनोविज्ञान
20 फरवरी- NSQF, शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी- कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
23 फरवरी -जीवविज्ञान
25 फरवरी- गणित
26 फरवरी- राजनीति शास्त्र
27 फरवरी- इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
2 मार्च -समाज शास्त्र
3 मार्च -भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य आदि
12th क्लास टाइम टेबल
एग्जाम डेट
परीक्षा का विषय
07 फरवरी 2026
हिन्दी
09 फरवरी 2026
उर्दू, मराठी
10 फरवरी 2026
अंग्रेजी
13 फरवरी 2026
भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
14 फरवरी 2026
बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी 2026
संस्कृत
17 फरवरी 2026
ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी 2026
रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
19 फरवरी 2026
मनोविज्ञान
20 फरवरी 2026
NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी 2026
कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी
23 फरवरी 2026
बायोलॉजी
25 फरवरी 2026
गणित
26 फरवरी 2026
राजनीति शास्त्र
26 फरवरी 2026
इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
02 मार्च 2026
समाज शास्त्र
03 मार्च 2026
भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
8 बजे तक पहुंचना होगा सेंटर
सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। केंद्र में प्रवेश केवल 15 मिनट पहले पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को ही मिलेगा। शिक्षा मंडल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अगर शासन-प्रशासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कहां होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
शिक्षा मंडल के अनुसार, रेगुलर विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूल में ही आयोजित होंगे। वहीं स्वाध्याई छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होंगी। शिक्षा मंडल के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक क्लास में बैठना होगा। 8.50 बजे प्रश्न पत्र और 8.55 बजे उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी। आवश्यकता अनुसार समय में बदलाव संभव है, जिसकी सूचना छात्रों को पहले दे दी जाएगी।
क्या है एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का समय?
बोर्ड की ओर से जारी निर्देशानुसार छात्रों को सुबह 8 बजे तक अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंंचना होगा. परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में बैठना होगा और उत्तर पुस्तिकाए और प्रश्न पत्र सुबह 8:50 से 8:55 बजे के बीच वितरित किए जाएंगे.
कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा 2026 नियमित छात्रों के लिए उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी, जबकि स्वयंपाठी छात्र निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देंगे. प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित हैं. छात्र इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूल में संपर्क कर सकते हैं. बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि यदि आवश्यक हो तो प्रायोगिक परीक्षाएं छुट्टियों में भी आयोजित की जा सकती हैं.
कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड?
मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड मिलेगा. बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा.
Source : Agency
