Monday, 13 April

नई दिल्ली। लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के नतीजों के अनुसार, कांग्रेस ने चार सीटें जीत ली हैं। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने दो सीटों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में एक सीट आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम चार बजे के बाद तक साफ हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एलएएचडीसी चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है, लेकिन अभी सभी नतीजों का इंतजार कर लेना चाहिए। वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी कारगिल चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को कारगिल में अपनी जीत दर्ज करते देखकर खुशी हो रही है। 2019 के बाद यह पहला चुनाव है और लद्दाख के लोगों ने खुलकर अपना मत जाहिर किया है।

Share.
Exit mobile version