Monday, 13 April

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव ( MP Assembly Election 2023) के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, दूसरी लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है. लेकिन अब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) का नाम नहीं आया है. हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार ही जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान एक बार फिर वह भावुक नजर आए. गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी सात देव गांव में उन्होंने जनता से पूछ लिया कि क्या वो इस बार का चुनाव लड़े या ना लड़ें? जनता के हां कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया। 

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के सात देव गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर जीवन उद्धार कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां मुख्यमंत्री ने पातालेश्वर मंदिर के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से जनता से पूछा कि ”मैं इस बार चुनाव लडूं ?

इस दौरान पत्रकारों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव लड़ते हैं तो जनता की राय बहुत जरूरी होती है और अब जब जनता ने कह दिया है तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।

सीएम शिवराज का ये तीसरा ऐसा बयान है, जो सियासी गलियारों में दूसरी हवा पैदा कर रहा है. पहले दो बयानों में उन्होंने कहा था कि मैं चला जाउंगा तो याद आऊंगा. फिर पिछले हफ्ते खरगोन में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा था कि उन्हें किसी पद का कोई लालच नहीं है. अब तो जनता से ही पूछने लगे है कि क्या वो चुनाव में शामिल हो या नहीं. 

Share.
Exit mobile version