Thursday, 16 April

हरियाणा
हरियाणा के लोगों को गर्मी से जल्दी राहत मिलने वाली है। आज हरियाणा तेज बारिश और आंधी के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार  हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, कनीना, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं  और 40-60KMPH के आंधी चलने की संभावना जताई है। 
 
इसके अलावा मौसम विभाग ने फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूह, पलवल, बल्लभगढ़, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, मेहम, गोहाना, जुलाना, जींद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 MPH के अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version