Friday, 17 April

हरियाणा
हरियाणा में फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब सूबे में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार कल से प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा रोहतक, हिसार व रेवाड़ी के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पलवल जिले में 1.5 डिग्री हुई। इसके बाद पलवल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में गर्मी का असर रहेगा। जबकि 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत को ग्रीन जोन में रखा गया है।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version