शेख अफ़रोज सिराली /कल शनिवार को हरदा में अतिथि शिक्षक महासंघ बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया बैठक में अतिथि शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में महत्वपूर्ण अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के दोनो संगठन आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री के सी पवार एवं अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जी परिहार एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी समस्त जिला अध्यक्ष सदस्य एवं अतिथि शिक्षक शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलितकर एवं कन्या पूजन कर किया गया
साथ ही पधारे हुए अतिथियों का जिला समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया दोनों ही जिला अध्यक्ष श्री सादिक खान सर एवं श्री वशिष्ठ यादव सर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अतिथि शिक्षकों के हित की मांगों को रखा गया सभी पधारे हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों द्वारा उद्बोधन दिया गया अंत में अतिथि शिक्षक महासंघ बनाने और आगामी रणनीतियां आंदोलन अतिथि शिक्षक महासंघ मध्य प्रदेश के बैनर तले एवं लेटर पैड पर एक मत मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे ऐसी सहमति की शपथ भी दिलाई गई और सभी की पूर्ण सहमति है और हमेशा रहेगी आगामी रणनीति में अतिथि शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के सी पवार एवं सुनील जी परिहार बताया गया कि आने वाली 8 9 10 11 फरवरी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम करेंगे और सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम ज्ञापन देंगे सरकार से हमारी मांगों को पूरा करें अन्यथा भोपाल की धारा पर अतिथि शिक्षकों का महा आंदोलन महाकुंभ अतिथि शिक्षक महासंघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी एक दिवसीय अधिवेशन कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अतिथि शिक्षक शामिल हुए उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद मालवीय ने दी
Trending
- RRB NTPC UG Exam 2026: 18 जून की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- LPG महंगा हुआ, लेकिन उज्ज्वला योजना से मिलेगी राहत; मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन, बदल गए हैं ये नियम
- TDS Refund Claim: ज्यादा TDS कट गया है? घबराएं नहीं, जानिए रिफंड पाने का पूरा तरीका और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- CMR Green Technologies IPO: 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत, GMP ने बढ़ाया निवेशकों में उत्साह
- कटनी में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीमांकन के लिए मांगे थे 5 हजार रुपये
- शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागे पांच मासूम भाई-बहन, पुलिस ने हाईवे से सुरक्षित किया रेस्क्यू
- Adhik Maas Pradosh Vrat 2026: अधिक मास का अंतिम शुक्र प्रदोष व्रत 12 जून को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
- Ujjwala LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के तहत अब सिर्फ 4 सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने किया बड़ा बदलाव
