Thursday, 12 March

शेख अफ़रोज़,सिराली/एक 3 साल के बच्चे के गायब होने के महज 2 घंटे के भीतर ही पुलिस ने खोज निकाला है जिसके बाद परिजनों को बुलाकर बच्चे को सुपुर्द किया पीड़ित परिजनों ने इसके लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को दोपहर को सूचना मिली कि सिराली निवासी राजा बरबडे उनका 3 वर्षीय बालक शिवराज के गुम हो चुका था दोपहर 01 बजे फरियादी राजा बरबडे व्दारा थाने मे सूचना दी गई कि उसका तीन वर्ष का बालक शिवराज बरबडे 3 वर्ष बाजार से कई गुम हो गया है जिसमें थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र वैष्णव,को अवगत कराया जिनके व्दारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर गुमसुदा निवासी शिवराज को सिराली की तलाश किया तभी कुछ घंटे बाद पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई एक बालक गांधी चौक के पास बैठा है जिसमें पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंचकर हुलिया के आधार पर पहचान किया जहां पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पहचान के बाद सुरक्षित सुपुर्द किया। परिजनों ने भावुकता के साथ पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी उनि जितेंद्र वैष्णव उनि संदीप यादव,प्रआर.जितेन्द्र पवार,आर.रविन्द्रगौतम आर.गेंदालाल आर.कल्पना रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Share.
Exit mobile version