Friday, 10 April

उज्जैन। उज्जैन में दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप पर लॉन्चिंग से पहले ही साइबर अटैक हुआ है। वैदिक घड़ी को बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव के मुताबिक इस हमले को तकनीकी भाषा में डिस्ट्यूबेटर डिनाइल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) अटैक कहा जाता है। इससे ऐप के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो रही है। शुक्रवार यानी आज विक्रमादित्य वैदिक शोध संस्थान ऐप को लॉन्च करने वाला था।

अब आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था।

आरोह श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर अटैक दो कारणों से हो सकता है। पहला- इमेज खराब करने के लिए या फिर कॉम्पिटीशन के लिए।

एक महीना लगेगा पूरी तरह रिकवर होने में

आरोह श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर अटैकर्स ने वेबसाइट https://Vedicstandardtime.com पर लाखों बॉट्स छोड़े हैं। ये अटैक गुरुवार को हुआ था। हालांकि रात 12 बजे तक कुछ हद तक रिकवर कर लिया गया है। घड़ी का डिस्प्ले ठीक है, लेकिन नया यूजर ऐप को नहीं देख पाएगा। भविष्य में ऐसा ना हो, इसके लिए और प्रोग्रामिंग की जाएगी। पूरी तरह ठीक होने में एक महीना लग सकता है।

Share.
Exit mobile version