Sunday, 12 April

इंदौर
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। 81 विस सीटों वाले राज्य झारखंड में भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी धनवार से टिकट दिया है। भाजपा ने जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, देवघर से नारायण दास, महगमा से अशोक भगत , बगोदरा से नागेंद्र महतो को उतारा है।

बता दें महाराष्ट्र के साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने झारखंड में दो चरणों में वोटिंग की घोषणा की है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण का वोट 20 नवंबर को डाला जाएगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

भाजपा ने बोकारो से बिरंची नारायण को मैदान में उतारा है। बात करें अर्जुन मुंडा की पत्नी का तो उन्हें पोटका सीट से उम्मीदवार बनाया है। राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version