मुंबई। विदेशी महिला के कमरे में घुसकर सेल्फी लेने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले होटल मैनेजर को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेरू की नागरिक एक महिला से दुराचार के मामले में कोर्ट ने महज दो महीने में यह फैसला सुनाया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रियाज अहमद राजू अहमद ने मुंबई घूमने आई पेरू की एक महिला से दुष्कर्म किया। घटना दो महीने पहले 26 मार्च को होटल वेलकम में हुई थी। दरअसल दो महीने पहले पेरू से एक महिला पर्यटक मुंबई घूमने आई थी। यहां वह होटल वेलकम में ठहरी थी। लेकिन आरोपी, जो वहां होटल मैनेजर है, मदद के नाम पर महिला के कमरे में घुस गया और सेल्फी लेने के नाम पर महिला के करीब जाकर उसके साथ छेड़खानी की. पीड़िता केवल स्पेनिश बोलती थी। इसलिए उसने होटल में एक अन्य स्पेनिश-भाषी अतिथि की मदद ली और पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से महिला से बातचीत की और उसकी शिकायत दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद होटल के मैनेजर को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मैनेजर अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के वजीरगंज भागने ही वाला था कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और एक दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी. कोर्ट से गुहार लगाकर महिला की गवाही भी दर्ज की गई। इसके महज दो महीने बाद मझगांव कोर्ट ने आरोपी को 2 साल कैद और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को और तीन माह कैद की सजा सुनाई गई है।
Get all latest News in Hindi related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and internatial news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.