Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » India news » अमरनाथ या‎त्रियों को  5 लाख का बीमा कवर, रा‎त्रि में हवाई सेवा रहेगी उपलब्ध

India news

अमरनाथ या‎त्रियों को  5 लाख का बीमा कवर, रा‎त्रि में हवाई सेवा रहेगी उपलब्ध

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/06/2023 at 8:55 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
अमरनाथ या‎त्रियों को  5 लाख का बीमा कवर, रा‎त्रि में हवाई सेवा रहेगी उपलब्ध

नई दिल्ली। अगले महीने से शुरु होने जा रही अमरनाथ यात्रा में इस बार कुछ नये आयाम जुड़ने जा रहे हैं। इनमें प्रत्यक या‎त्री का पांच लाख का बीमा कवर तथा रा‎त्रि में श्रीनगर व जम्मू से हवाई सेवा उपलब्ध कराना शा‎मिल है। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अमरनाथ यात्रा के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक पैनी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो महीने तक चलने वाली यात्रा के लिए की जा रही सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान कहा कि मोदी सरकार की यह प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रियों को सुगमता से दर्शन हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। समीक्षा के दौरान शाह ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है जिससे किसी भी हादसे को होने से रोका जा सके। 

इस दौरान शाह ने केंद्र सरकार, सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर में दो मार्गों बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं। बैठक में बताया गया है कि सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाएंगे ताकि उनकी वास्तविक वर्तमान स्थिति (रियल टाइम लोकेशन) का पता लगाया जा सके और सभी को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले प्रत्येक जानवर के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।

अमित शाह ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से तीर्थस्थल आधार शिविर तक के मार्ग पर सुचारू व्यवस्था करने पर जोर दिया और श्रीनगर और जम्मू से रात में हवाई सेवा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार और उनकी रिफिलिंग सुनिश्चित करने का और डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमों की उपलब्धता के लिए कहा है। उन्होंने किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रा के दौरान किसी भी तरह का मांसाहारी भोजन पूरी तरह से बैन होगा। वहीं शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पूड़ी भटूरा, पिज्जा, बर्गर, स्टफ्ड पराठा, डोसा, फ्राइड रोटी, मक्खन के साथ ब्रेड, क्रीम आधारित भोजन, अचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चाऊमीन व अन्य तरह के फ्राइड और फास्ट फूड आदि का जायका आप यहां नहीं ले पाएंगे। डीप फ्राइड, हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू खोया बर्फी, रसगुल्ला जैसे खाने के आइटम ले जाने पर भी मनाही होगी।


Get all latest News in Hindi related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and internatial news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को दिए आदेश 

भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोडऩे को कहा

सुप्रीम कोर्ट में कई  ट्रस्टों की याचिकाओं पर सुनवाई टली 

कालाकोट जंगल में दो आतंकी ढेर, 48 घंटे से चल रही मुठभेड़

ट्रक से जोरदार टक्कर होने के बाद लगी आग, मौत

TAGGED: India news, National news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1696428472 jharkhand 02 1
रांची हिंसा की केंद्रीय एजेंसी करे जांच, हाईकोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
1696427771 jharkhand 04 1
बारिश के दौरान स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे स्टूडेंट और टीचर
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
ब्रिटिश फैशन क्षेत्र की कंपनी का हुआ रिलायंस रिटेल से
 ब्रिटिश फैशन क्षेत्र की कंपनी का हुआ रिलायंस रिटेल से समझौता 
Business अक्टूबर 4, 2023
उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित मारूफ अली जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित, मारूफ अली जिलाध्यक्ष बने
State उत्तर प्रदेश अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को दिए आदेश 
India news

सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को दिए आदेश 

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोडऩे को कहा
India news

भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोडऩे को कहा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
सुप्रीम कोर्ट में कई  ट्रस्टों की याचिकाओं पर सुनवाई टली 
India news

सुप्रीम कोर्ट में कई  ट्रस्टों की याचिकाओं पर सुनवाई टली 

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?