Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » India news

India news

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहालोकतंत्र पर हमें ज्ञान न दें,याद दिलाया 2500 साल का इतिहास

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 03/12/2022 at 10:54 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
Nishpaksh Mat
SHARE

116

संयुक्त राष्ट्र

भारत को लोकतंत्र के मसले पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर किसी से ज्ञान लेने की जरूरत नहीं है। यूएन में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने यह तीखी टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच पर की है। भारत को दिसंबर महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता सौंपी गई है। हर महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता बदलती है और अगस्त 2021 के बाद यह दूसरा मौका है, जब भारत को यह जिम्मेदारी दी गई है। भारत फिलहाल दो साल के लिए इस परिषद का अस्थायी सदस्य भी चुना गया है, जिसकी अवधि इसी महीने के अंत में समाप्त होने वाली है।

भारत की अध्यक्षता के पहले ही दिन रुचिरा कंबोज ने कहा, ‘परिषद की सदस्यता के बीते दो सालों में हम यह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि सभी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाय है। सुरक्षा परिषद में सभी आवाजों के बीच एक सेतु बनने का काम किया है। अलगअलग मुद्दों पर लोग एक स्वर में बात करें, यह भी प्रयास हुआ है। हम अपनी अध्यक्षता के दौरान भी इस कोशिश को जारी रखेंगे।’ भारत में लोकतंत्र और मीडिया के एक सवाल पर रुचिरा ने कहा कि हमें किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र पर हमको क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि भारत दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता है।

भारत में लोकतंत्र की जड़े 2500 साल पुरानी, हमें ज्ञान न दें

रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें 2500 साल पुरानी हैं। हम हमेशा एक लोकतंत्र ही थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर की भी बात करें लोकतंत्र के सभी स्तंभ मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया की भी अपनी आवाज है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर मजबूती के साथ भारत का पक्ष रखते हुए कहा, ‘हम हर 5 साल पर दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराते हैं। हर कोई जो भी कहना चाहता है, उसके लिए आजाद है। यह देश तेजी से बदलाव की ओर है।’ यही नहीं इस दौरान उन्होंने वैश्विक समुदाय को आईना भी दिखाया। रुचिरा ने कहा कि हम जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बात करते हैं तो इसमें दशकों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

76 देशों ने किया है सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन

इसमें दुनिया की विविधता को उस, तरह जगह नहीं मिली है, जैसे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें अधिवेशन में 76 देशों ने कहा था कि सुरक्षा परिषद में सुधार होना चाहिए। इसके अलावा 73 देशों ने संयुक्त राष्ट्र में ही सुधार की बात कही है। गौरतलब है कि 14 और 15 दिसंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर सुरक्षा परिषद की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान आतंकवाद से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी।

 



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया और इसकी वीडियो बनाई।

अमृतपाल से आत्मसमर्पण करने के लिए अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा

मुंबई-कोल्हापुर विमान सेवा 5 अप्रैल से आरंभ होगी।

चारधाम यात्रा के मार्ग पर 50 स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी।

कर्नाटक में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गैंगरेप का संदेह, एक व्यक्ति गिरफ्तार

TAGGED: India news, National news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article के रोड शो के बाद गुजरात में डर के मोदी के रोड शो के बाद गुजरात में डर के आगे बीजेपी की जीत पक्की मान लें
Next Article सोशल मीडिया पर प्रचार में AAP से आक्रामक BJP, कांग्रेस पिछड़ी; पंजाब सरकार के विज्ञापनों की भी भरमार

Latest News

1679926307 987 missile
North Korea ne 2 chhoti doori ki Ballistic Missile ka prakshepan kiya.
International World March 27, 2023
ने बताया सावरकर का अपमान सहनशील नहीं हो सकता
“राउत ने बताया, सावरकर का अपमान सहनशील नहीं हो सकता है, इससे विपक्षी गठबंधन में दरार हो सकती है”
Politics March 27, 2023
congress 3 3
प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा
Top News Stories March 27, 2023
2 639
न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए
Top News Stories March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?