Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » India news

India news

कोरोना की नई लहर से भारत भी सतर्क, लौट सकता है पाबंदियों का दौर; UP-दिल्ली में आज इमरजेंसी बैठक

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 22/12/2022 at 11:06 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
Nishpaksh Mat


 नई दिल्ली
 चीन के लाख दावों के बावजूद कोरोना की नई लहर ने वहां दस्तक दे दी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तमाम दावे धरे के धरे रह गए। पड़ोसी देश के बिगड़ते हालात को देखकर भारत भी सतर्क हो गया है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग बड़ी बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इसके बाद अब राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोरोना के हालातों पर चर्चा करने के लिए आपात बैठक बुलाई है। राज्यों ने कोरोना की नई लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वे नियमित रूप से जांच और निगरानी कर रहे हैं। चीन समेत कुछ देशों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को संक्रमित नमूनों को जीनोम सीक्वंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्यों ने अपनी ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है।

यूपी सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांत कराने का फैसला किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोरोना की मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज सुबह दस बसे यह बैठक होने वाली है, जिसमें कई बड़े और कड़े फैसले लेने की संभावना जताई जा रही है। योगी के डिप्टी बृजेश पाठक ने यूपी में अलर्ट जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग से जांच में तेजी लाने और उपचार की व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। 

दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज एक आपात बैठक बुलाई है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्री शामिल होंगे। 

यूपी में कोरोना के अब 98 एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश में प्रदेश में बीते 24 घंटे में 28,602 कोविड सैम्पल की जांच की गई। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 05 नये मामले सामने आए हैं। विगत 24 घंटों में 02 लोग तथा अब तक कुल 21 लाख 04 हजार 356 लोग कोविड-19 को मात देकर स्वस्थ हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 98 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में गत दिवस 5574 कोविड वैक्सीन की डोज दी गई है।

गुजरात : दूसरे देश से आने पर जांच अनिवार्य
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को अधिकारियों से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की ‘अनिवार्य’ जांच करने को कहा। चीन में मौजूदा लहर के लिए जिम्मेदार ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 के मामले राज्य में पाए गए हैं। इनमें से एक मामला सितंबर में अहमदाबाद, जबकि दूसरा वडोदरा में नवंबर में पाया गया। दोनों संक्रमित विदेश से आए थे। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान, पटेल ने प्रशासन को सतर्क रहने और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

5th

हवाईअड्डे पर थर्मल जांच कर रहे : महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बुधवार को कहा, चीन में कोरोना के मामलों में हुई वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताये जा रहे ओमीक्रोन के नए उपस्वरूप का एक भी मामला अब तक महाराष्ट्र में नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में इसके मामले सामने आए हैं, वहां से आने वाले यात्रियों की हवाईअड्डे पर थर्मल जांच की जा रही है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने, संक्रमण का पता लगाने और टीकाकरण करने को कहा है।

बूस्टर डोज लेना जरूरी : गुलेरिया
एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कहा कि सर्दियों में वायरल इंफेक्शन बढ़ जाता है और बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए खुद को सुरक्षित रखना और कोरोनारोधी बूस्टर डोज लेना महत्वपूर्ण है। गुलेरिया हाल ही में मेदांता अस्पताल से जुड़े हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग की जिम्मेदारी संभाली है।

7th

बीएफ.7 के चार मामले भारत में मिले
चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले भारत में भी सामने आए हैं। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि तीन मामले गुजरात और एक ओडिशा का है। सूत्रों ने बताया, गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने इन पहले मामलों का पता लगाया था। इनमें से एक मामला वडोदरा का है, जहां एक महिला नवंबर में इस नए वेरिएंट से संक्रमित पाई गई थी। हालांकि, महिला अब स्वस्थ हो चुकी है। वह अमेरिका से भारत आई थी। वहीं, बीएफ.7 से संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक मरीज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। ये मामले पिछले छह महीनों के दौरान सामने आए थे।
 



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

गुरुग्राम में वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने सहकर्मी को गोली मार दी, पूर्व वैरेंडर विज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तमिलनाडु में दही पर सियासी संग्राम, हिंदी थोपे जाने के आरोप लगाए गए।

वडोदरा में राम नवमी शोभा यात्रा पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।

भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी और श्री रामेश्वरम तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्राएँ, यात्रा समग्र सेवा सहित।

हावड़ा में रामनवमी जश्न के दौरान हिंसा, कुछ वाहनों में आग; पुलिस ने तैनात किया|

TAGGED: India news, National news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 02 17 Boat ने लॉन्च की अपने बजट सेगमेंट में धांसू फीचर वाली स्मार्टवॉच
Next Article 3 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Latest News

1680254921 cm maan 1
पंजाब के किसानों के लिए भगवंत मान का बड़ा ऐलान।
Hindi News March 31, 2023
1680254053 1bd2a5bc c5d9 403b 9544 c44151fd0ff9
भेल दशहरा मैदान में हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समारोह बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों के उपस्थिति के साथ आयोजित।
Madhya Pradesh March 31, 2023
1680253889 nitin
नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास नहीं लिया।
Hindi News March 31, 2023
द कपिल शर्मा शो में पहुंची सोनाली बेंद्रे ने जताई नाराजगी...
“द कपिल शर्मा शो: सोनाली की नाराजगी और कपिल की हाजिरजवाबी”
Entertainment News March 31, 2023

RSS MP Info

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ युवा उद्यमी ने पौध-रोपण किया

You Might also Like

ऑफिस में कुर्सी के विवाद पर सहकर्मी को मारी गोली
India news

गुरुग्राम में वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने सहकर्मी को गोली मार दी, पूर्व वैरेंडर विज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई 
India news

तमिलनाडु में दही पर सियासी संग्राम, हिंदी थोपे जाने के आरोप लगाए गए।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
वडोदरा में दो जगह भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव, उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की
India news

वडोदरा में राम नवमी शोभा यात्रा पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
भारतीय रेल द्वारा विभिन्नआ तीर्थस्थलों के लिए दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों की शुरुआत
India news

भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी और श्री रामेश्वरम तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्राएँ, यात्रा समग्र सेवा सहित।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?