Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र में किसानों की जमीन किराए पर लेगी सरकार: देवेंद्र फडणवीस
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » India news

India news

महाराष्ट्र में किसानों की जमीन किराए पर लेगी सरकार: देवेंद्र फडणवीस

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 13/03/2023 at 5:33 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
महाराष्ट्र में किसानों की जमीन किराए पर लेगी सरकार: देवेंद्र फडणवीस
SHARE

सोलर पैनल लगाने के लिए किसानों से लेगी जमीन सरकार

किसानों को दिए जाएंगे प्रति एकड़ 75 हजार रुपए


मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है। शिंदे- फडणवीस सरकार ने अब किसानों की जमीन को किराए पर लेने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार किसानों को मोटी रकम भी चुकायेगी। सरकार यह जमीन सोलर पैनल लगाने के लिए किसानों से लेगी। इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह बात देवेंद्र फडणवीस ने पानी फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कही है। दरअसल, फडणवीस केमिकल युक्त खाद के ज्यादा उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता खत्म होने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और भारत धीरे-धीरे कैंसर की राजधानी बनते जा रहे हैं। कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी आई है। इसलिए अब हमें प्राकृतिक खेती के तौर-तरीके फिर से अपनाने होंगे। प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करते हुए जहरमुक्त खेती की शुरुआत हुई है। इसके लिए एक प्लान तैयार किया गया है। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे, इससे आपकी खेती की उत्पादकता जरूर बढ़ेगी।

राज्य सरकार भी किसानों के खाते में डालेगी 6 हजार रुपए

शिंदे-फडणवीस सरकार के पहले आर्थिक बजट में किसानों के लिए कई योजनाओं का प्रावधान किया गया है। सरकार ने नमो किसान योजना शुरू की है। केंद्र के साथ राज्य सरकार भी किसानों के खाते में 6 हजार रुपये जमा करेगी। साथ ही बीमा की रकम भरने की भी जरूरत नहीं है। किसानों को बुआई मशीन समेत अन्य चीजें देने के लिए सरकार ने एक हजार करोड़ सुरक्षित रखे गए हैं। सभी किसानों को इसका फायदा होगा।

फडणवीस ने सामूहिक खेती पर दिया जोर

फडणवीस ने कहा की सामूहिक खेती एक बेहतरीन विकल्प है। सामूहिक खेती की वजह से नई चीजों के इस्तेमाल की क्षमता निर्माण हुई है। राज्य सरकार ने किसानों को बारह घंटे बिजली देने की योजना बनाई है। जितने भी एग्रीकल्चर फीडर हैं, उन्हें सोलर पैनल पर चलाया जाएगा। यह काम होने से किसानों को 12 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यह काम इस साल से शुरू हो जाएगा। सरकारी जमीनों के अलावा जिन जमीनों में ज्यादा पैदावार नहीं हो रही है। ऐसी जमीनों को सरकार 30 साल की लीज पर लेने को तैयार है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खेत के मालिक किसान ही रहेंगे और साल का 75 हजार रुपये किराया भी आएगा। इतना ही नहीं हर साल इसमें 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की जाएगी



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

You Might Also Like

समृद्धि एक्सप्रेसवे में 100 दिन में 900 से ज्यादा दुर्घटनाएं, अब तक गई 31 लोगों की जान 

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों की खैंर नहीं

आज भारत 6जी की बात कर रहा हैं, यह भारत का कॉन्फिडेंस दिखाता : पीएम मोदी 

50 साल बाद सैनिकों के खानपान में बदलाव, मिलेगा मोट अनाज 

TAGGED: India news, National news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678709671 3 30 मुख्यमंत्री चौहान ने “नाटू-नाटू” गाने और फिल्म “द एलीफेंट व्हीस्परर्स” को आस्कर मिलने पर दी बधाई
Next Article New Captain सेलेक्टर्स ने अचानक किया ये बड़ा ऐलान New Captain: सेलेक्टर्स ने अचानक किया ये बड़ा ऐलान

Latest News

1679545271 762 2 481
खनन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए संसदीय समिति ने कारोबारी सुगमता पर दिया जोर
Top News Stories March 23, 2023
1679545282 2 481
खनन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए संसदीय समिति ने कारोबारी सुगमता पर दिया जोर
Madhya Pradesh March 23, 2023
ग्वादर, जिबूती व मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा बना रहा चीन
ग्वादर, जिबूती व मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा बना रहा चीन
International World March 23, 2023
meditation in nature
मन को शांत और एकाग्रचित करने के लिए अपनाएं मेडिटेशन के यह तरीके
Top News Stories March 23, 2023

RSS MP Info

  • अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत
  • एनसीसी महानिदेशक भोपाल के कार्यालयों का दौरा करेंगे
  • विश्व जल दिवस पर एप्को के पर्यावरण मिशन कार्यक्रम में जल-संरक्षण का संदेश
  • भोपाल जिले के मुंगालिया छाप में महिला स्वास्थ्य शिविर

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?