पति अरविंद व 2 संतानो को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू को पासपोर्ट की प्रतीक्षा
सूत्रों ने बताया कि फातिमा ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों की बड़ी ही शिद्दत से कमी महसूस कर रही है, इसलिए लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू की मानसिक सेहत और खराब हो। बेहतर है कि वह अपने देश जाकर बच्चों से मिले। उसने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह भारत लौट जाएगी। संभव है कि वह अगले महीने तक भारत लौटे। उन्होंने कहा कि वीजा मिलता है, तो वह भी भारत आएंगे।
उल्लेखनीय है कि नसरुल्लाह से पहले अंजू की शादी राजस्थान में रहने वाले अरविंद से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इनमें एक बेटी की उम्र 15 वर्ष है और 6 वर्षीय बेटा है। खास बात है कि अब तक अंजू का अरविंद से तलाक नहीं हुआ है। अंजू से मिलती-जुलती कहानी पाकिस्तान से भारत पहुंचीं सीमा हैदर की है। हालांकि, अंजू ने पाकिस्तान की यात्रा सभी दस्तावेजों के साथ की है। जबकि, सीमा पर गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत प्रवेश का आरोप हैं।