Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » जी20 के दौरान UPSC की तैयारी करने वालों और MBBS छात्रों पर कड़ी नजर, क्या है वजह?

Hindi News

जी20 के दौरान UPSC की तैयारी करने वालों और MBBS छात्रों पर कड़ी नजर, क्या है वजह?

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 07/09/2023 at 11:21 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1694065858 g20 5

 नई दिल्ली


राजधानी दिल्ली में शुक्रवार यानी 8 सितंबर से 10 सितंबर तक जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के 40 देशों से  प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। इसें अमेरिका, कनाडा, यूके और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। जी20 सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों का कहना है कि जी20 सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन करने वालों में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र और यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्र शामिल हो सकते हैं। इसी वजह से उनपर खास नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि लेफ्ट विंग के लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा तिब्बती लोग चीन का विरोध कर सकते हैं। यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र सीसैट जनरल स्टडीज के दूसरे पेपर में 33 फीसदी मार्क्स लाना अनिवार्य किए जाने के विरोध में हैं। ऐसे में वे भी प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं रूस से युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन से लौटे छात्र रूस के प्रतिनिधियों का विरोध कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस की इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक 22 ऐसे अंतरराष्ट्रीय संगठन हैं जिन के 200 सदस्य प्रदर्शन करने को तैयार हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सारी जानकारियों जुटा ली हैं और सुरक्षा के लिहाज से सारे इंतजाम किए जा चुके हैं। एक अधिकारी ने कहा, छोटे-छुटे समूहों पर भी नजर रखी जा रही है। जो भी लोग प्रदर्शन कर सकते हैं उनपर कड़ी निगरानी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही स्पष्ट किया है कि जी20 सम्मेलन के दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी।


एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नगरानी कर रही है।  इसके अलावा ड्रोन से सुरक्षा के लिए ऊंची इमारतों पर तैनाती की गई है। इसके अलावा राजधानी के आसपास के पुलिस स्टेशन भी अलर्ट पर हैं। पुलिस ने होटलों की सुरक्षा की भी व्यवस्था की है। जिस होटल में चीन के प्रतिनिधि रुक रहे हैं वहां सुरक्षा चाकचौबंद है। इसके अलावा खालिस्तान समर्थक भी  हिट लिस्ट में हैं जिनपर नजर रखी जा रही है।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

अंधविश्वास, कुरीतियों को सामने रख रहीं शिक्षिकाएं और छात्राएं

ट्रेन बहाली के लिए पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य को CM भूपेश ने लिखा खत

1.67 लाख फ्लैट खरीदारों को राहत, NCR के बिल्डर्स को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए मिलेंगे तीन और साल

सर्दी के मौसम में इंदौर से बढ़ सकती है उड़ानों की संख्या

मोदी सरकार का तोहफा, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि 200 रुपये से बढ़ाकर 300 की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1696425732 chhattisgarh 20
अंधविश्वास, कुरीतियों को सामने रख रहीं शिक्षिकाएं और छात्राएं
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
1696425214 chhattisgarh 15
ट्रेन बहाली के लिए पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य को CM भूपेश ने लिखा खत
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
अमेरिका ने चीन की बड़ी दवा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने चीन की बड़ी दवा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
Business अक्टूबर 4, 2023
1696424603 download 29
MP News: दुविधा में भाजपा विधायक, दिग्गज भी नहीं दे रहे टिकट की गारंटी
Madhya Pradesh अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

1696425732 chhattisgarh 20
Hindi News

अंधविश्वास, कुरीतियों को सामने रख रहीं शिक्षिकाएं और छात्राएं

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696425214 chhattisgarh 15
Hindi News

ट्रेन बहाली के लिए पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य को CM भूपेश ने लिखा खत

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696424602 4A 32
Hindi News

1.67 लाख फ्लैट खरीदारों को राहत, NCR के बिल्डर्स को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए मिलेंगे तीन और साल

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?