Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » राजस्थान में किस बात से डर रही है भाजपा? क्यों वसुंधरा राजे पर ही टिकी हैं नजरें

Hindi News

राजस्थान में किस बात से डर रही है भाजपा? क्यों वसुंधरा राजे पर ही टिकी हैं नजरें

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/08/2023 at 2:25 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1692089721 amit 6

राजस्थान  

राजस्थान में भाजपा को जहां सत्ता विरोधी माहौल व हर बार सत्ता बदलने के रिवाज का लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान का संकट भी है। केंद्रीय नेतृत्व लगातार सामूहिक नेतृत्व पर जोर दे रहा है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक खेमा लगातार मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के लिए दबाब बनाए हुए हैं।

इस साल के आखिर में होने वाले राजस्थान समेत पांच राज्यों के चुनाव इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि इसके नतीजों से अगले साल अप्रैल मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए माहौल बनेगा। ऐसे में भाजपा की कोशिश इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाब भी है। इनमें राजस्थान अपनी राजनीति की वजह से भाजपा के लिए काफी मुफीद माना जा रहा है। राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है और बीते दो दशकों से वहां पर सत्ता बदलती रही है। राज्य में सत्ता विरोधी माहौल का लाभ भी भाजपा को मिलने की उम्मीद है।

बीते सालों में कांग्रेस का अंदरूनी कलह भी भाजपा का मददगार हो सकता है, हालांकि इस समय कांग्रेस काफी एकजुट दिख रही है। साथ ही कांग्रेस की सरकार ने कई ऐसी घोषणाएं व कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे सत्ता विरोधी माहौल कम होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इससे भी भाजपा काफी सतर्क है। बीते दो दशकों में भाजपा व कांग्रेस की राजनीति दो नेताओं के बीच ही सिमटी रही है। भाजपा की सरकार का नेतृत्व वसुंधरा राजे और कांग्रेस की सरकार का नेतृत्व अशोक गहलौत के पास रहा है। ऐसे में में भाजपा का एक खेमा पार्टी पर वसुंधरा राजे के चेहरे को घोषित करने के लिए दबाब बना रहे हैं।

हालांकि भाजपा के लिए सबसे बड़ी दिक्कत राज्य में पार्टी नेताओं के बीच समन्वय की कमी है। बीते पांच साल में यहां पर काफी प्रयोग किए हैं, लेकिन अभी भी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सबसे ज्यादा दारोमदार है। हालांकि पार्टी के पास राज्य में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जैसे चेहरे भी हैं। इस दौरान पार्टी वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा में लेकर आई और गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल बनाया। जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति बनाकर पार्टी ने राजस्थान की राजनीति को साधने की एक और कोशिश की है।

राजस्थान में बीते विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 सीटों में कांग्रेस को100, भाजपा को 73, बसपा को छह, आरएलपी को तीन, सीपीएम को दो, बीटीपी को दो, आरएलडी को एक व 13 निर्दलीय जीते थे। जबकि इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा (24) और उसकी सहयोगी आरएलपी (एक) ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

पहली मुठभेड़ में भाग न‍िकला था मह‍िला स‍िपाही से दर‍िंदगी करने वाला अनीस, STF ने दौड़ाकर मारा

लालू यादव को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किल

इंदौर में आज “No-Car Day”, कलेक्‍टर बस से और महापौर ई-‍बाइक से पहुंचे कार्यालय

भारत-कनाडा विवाद में फंसी McCain, टिम हॉर्टन्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हुई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695383134 stf
पहली मुठभेड़ में भाग न‍िकला था मह‍िला स‍िपाही से दर‍िंदगी करने वाला अनीस, STF ने दौड़ाकर मारा
Hindi News सितम्बर 22, 2023
भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS
भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS
India news सितम्बर 22, 2023
1695382216 22 09 2023 jel
पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में ग्वालियर व आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार
Madhya Pradesh सितम्बर 22, 2023
1695382135 lalu 4
लालू यादव को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किल
Hindi News सितम्बर 22, 2023

You Might also Like

1695383134 stf
Hindi News

पहली मुठभेड़ में भाग न‍िकला था मह‍िला स‍िपाही से दर‍िंदगी करने वाला अनीस, STF ने दौड़ाकर मारा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695382135 lalu 4
Hindi News

लालू यादव को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किल

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695380780 22A 13
Hindi News

इंदौर में आज “No-Car Day”, कलेक्‍टर बस से और महापौर ई-‍बाइक से पहुंचे कार्यालय

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?