Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » कहानी आजादी कीः फांसी के दिन भी व्यायाम कर रहा था यह क्रांतिकारी, जवाब सुनकर दंग रह गए अंग्रेज

Hindi News

कहानी आजादी कीः फांसी के दिन भी व्यायाम कर रहा था यह क्रांतिकारी, जवाब सुनकर दंग रह गए अंग्रेज

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/08/2023 at 7:48 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1692109130 ajadi

 नई दिल्ली

देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज के इस भारत के पीछे असंख्य लोगों का बलिदान शामिल है। हमारे देश के इतिहास में ऐसे बलिदानी हुए हैं जिनकी दास्तां सुनकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ऐसे ही एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी राजेंद्र लहिड़ी भी थे। अंग्रेजों ने उन्हें फांसी की सजा तो दे दी लेकिन मौत की अंतिम घड़ी तक उनके माथे पर शिकन और चेहरे पर मौत का खौफ नहीं देख पाए। डर खुद अंग्रेजों के ही अंदर समाया था इसलिए तय तारीख से दो दिन पहले ही उन्हें यूपी की गोंडा जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया।

फांसी के दिन भी व्यायाम कर रहे थे लाहिड़ी

राजेंद्र लाहिड़ी फांसी वाले दिन भी सुबह कसरत कर रहे थे। उन्हें देखकर जेलर हैरान हो गया और उनके पास आकर पूछने लगा कि जब आज मौत ही होनी है तो इस कसरत का क्या मतलब निकलेगा। इसपर उन्होंने जो जवाब अंग्रेज अफसर को दिया कि वह दंग रह गया। लाहिड़ी ने कहा, मैं हिंदू हूं और पूर्वजन्म में मेरी आस्था है। मैं चाहता हूं कि अगले जन्म में भी स्वस्थ शरीर के साथ पैदा होऊं ताकि अधूरा काम पूरा कर सकूं और मेरा देश आजाद हो जाए।

काकोरी रेल ऐक्शन की बनाई थी योजना

काकोरी में देश की जनता की खून पसीने की कमाई को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने की घटना को काकोरी ऐक्शन के नाम से जाना जाता है। इसे बहुत सारे लोग काकोरी कांड भी कहते हैं। इस ऐक्शन की योजना राजेंद्रनाथ लाहिड़ी ने ही बनाई थी। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही 8 नंबर डाउन ट्रेन को काकोरी के पास लूट लिया गया। इसमें भारतीयों के मेहनत की कमाई थी। इससे अंग्रेज अपना खजाना भरना चाहते थे। इसमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखऱ आजाद, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, मनमथ नाथ गुप्ता और अन्य शामिल थे। मनमथ नाथ गुप्ता से अनजाने मे गोली भी चल गई थी जिसमें एक यात्री की मौत हो गई थी।

दरअसल चंद्रशेखऱ आजाद, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समेत अन्य क्रांतिकारी चाहते थे कि उन्हें अपने मिशन के लिए जो धन की जरूरत है वह भारतीयों को परेशान करके ना लाया जाए। इससे पहले अंग्रेजों का समर्थन करने वाले जमीदारों को लूटा जाता था। इसलिए काकोरी ऐक्शन का प्लान बनाया गया ताकि अंग्रेजों का खजाना लूटकर इसे देश के काम में लिया जा  सके। काकोरी की घटना के बाद कई क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई गई। उन्हीं में राजेंद्रनाथ लाहिड़ी का भी नाम शामिल था।

कौन थे राजेंद्रनाथ लाहिड़ी

राजेंद्रनाथ के पिता बंगाल प्रेसिडेंसी के पाबना जिले के गांव के जमींदार थे। वह भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े थे और कई बार जेल गए। उन्होंने जब राजेंद्रनाथ को पढ़ाई के लिए काशी भेजा तो यहां बीएचयू में उनका संपर्क शचींद्रनाथ सान्याल से हुआ। वह उस समय हेल्थ यूनियन के सेक्रेटरी और बंगाल साहित्य परिष्द के ऑनररी सेक्रटरी थे। बंगाली साहित्य से राजेंद्रनाथ को भी काफी लगाव था। राजेंद्रनाथ को काशी से प्रकाशित होने वाली पत्रिका बंग वाणी का संपादक बना दिया गया। इसके बाद उनके क्रांतिकारी लेख छपने लगे। वह क्रांतिकारियों के साथ संपर्क में आ गए।

काकोरी ऐक्शन के जरिए क्रांतिकारी अंग्रेजों को यह भी संदेश देना चाहते थे कि वे इस तरह से देशवासियों की कमाई को हड़प नहीं कर सकते। राजेंद्रनाथ लाहिड़ी ने ही काकोरी में ट्रेन की चेन खींचकर रोकी और फिर अंग्रेजों द्वारा जमा किया गया खजना लूट लिया गया। इसके बाद क्रांतिकारी लखनऊ की तरफ भाग निकले। राजेंद्रनाथ बाद में कलकत्ता चले गए। बिस्मिल ने उन्हें बम बनाना सीखने के लिए भेजा था। लेकिन उनकी टीम के एक सदस्य की लापरवाही से बम फटा और फिर राजेंद्रनात गिरफ्तार कर लिए गए। जब काकोरी रेल ऐक्शन के क्रांतिकारी पकड़े गए तो उसमें राजेंद्रनाथ का नाम आ गया। इसके बाद उनपर कई धाराओं में मुकदमा चलाया गया और फांसी की सजा सुना दी गई।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल

निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण

पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार

मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

छत्तीसगढ़ पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली
छत्तीसगढ़: पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
1695579180 24B 8
लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन जिले में अब तक 1
छत्तीसगढ़: जल जीवन मिशन : जिले में अब तक 1 लाख 20 हज़ार से अधिक परिवारों के घर-आंगन में नल कनेक्श,न हो रही पानी की आपूर्ति
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
1695577944 15 14
कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

1695579180 24B 8
Hindi News

लोगों पर जल्दी भरोसा मत करो, बिग बॉस से सीखा- सुम्बुल तौकीर खान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695577944 15 14
Hindi News

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : बघेल

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695576626 10 14
Hindi News

निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?