Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » कहानी आजादी कीः एक हाथ काट गंगा में बहा दिया, ‘बिहार के शेर’ कुंवर सिंह से घबराते थे अंग्रेज

Hindi News

कहानी आजादी कीः एक हाथ काट गंगा में बहा दिया, ‘बिहार के शेर’ कुंवर सिंह से घबराते थे अंग्रेज

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/08/2023 at 4:51 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1692098480 bihar

नई दिल्ली

आजादी की लड़ाई में ऐसे असंख्य लोगों का योगदान रहा जिन्हें हम याद भी नहीं कर पाते। ऐसे कई वीर थे जिनसे अंग्रेज घबराते थे और इसलिए कोई भी धोखा करने से नहीं चूकते थे। ऐसे ही थे बाबू कुंवर सिंह जिन्होंने अंग्रेजी सेना को कई बार धूल चटाई। उन्हें बाबू साहब और तेगवा बहादुर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अंग्रेजों को परास्त करके अपना जगदीशपुर वापस ले लिया था। अंग्रेजी हुकूमत ने उनको जिंदा पकड़ने के लिए उस समय 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कुंवर बाबू से अंग्रेज कितना खौफ खाते थे। अंग्रेज लंबे समय तक उन्हें पकड़ने की कोशिश करते रहे लेकिन कामयाब कभी नहीं हुए।

अंग्रेज अफसर को उतार दिया मौत के घाट

1857 के सैनिक विद्रोह के बाद बहुत सारे सैनिक बाबू कुंवर सिंह के नेतृत्व में अंग्रेजों से लोहा ले रहे थे। इसके बाद अंग्रेजों ने डनबर को सेना के साथ दानापुर भेजा। यहां डनबर मारा गया। डनबर के मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद मेजर विंसेट आयर बक्सर से वापस आरा लौट आया और फिर बीबीगंज का युद्ध हुआ। आयर ने जगदीशपुर पर हमला करके अपने कब्जे में ले लिया। कहा जाता है कि एक अंग्रेज अफसर ने कहा कि शुकर है कुंवर सिंह 40 साल के नहीं हैं। बता दें कि उस दौरान कुंवर सिंह की उम्र 80 के आसपास थी।

कई बार अंग्रेजों को चटाई धूल

जगदीशपुर पर अंग्रेजों के कब्जे के बाद कुंवर सिंह ने फिर फौज खड़ी कर ली। वह रोहतास, बांदा, ग्वालियर, कानपुर होकर अयोध्या पहुंचे। यहां से आजमगढ़ गए और सेना के साथ पड़ाव डाल दिया। इसके बाद बनरस और प्रयागराज पर हमला कर दिया। उनकी सेना छापामार युद्ध में कुशल थी। अंग्रेज अफसर मिलमैन की सेना पर कुंवर सिंह ने आक्रमण किया और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कर्नल डेम्स, मार्ककेर बी कुंवर सिंह से हार गया। कुंवर सिंह के विजय अभियान से कैनिंग बहुत ही बेचैन हो उठा।

भुजा काट गंगा में प्रवाहित कर दी

इसके बाद अंग्रेजी हुकूमत किसी भी स्तर पर कुंवर सिंह को पकड़ना चाहती थी। अंग्रेजों ने डगलस को भेजा। डगलस भी कुंवर सिंह को नहीं पकड़ पाया। 21 अप्रैल 1858 को जब कुंर सिंह शिवपुर घाट से गंगा नदी पार कर रहे थे तभी उन्हें दाहिने हाथ में गोली लग गई। गोली का जहर ना फैल जाए इस डर से उन्होंने तुरंत तलवार निकाली और अपनी भुजा काटकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दी। इसके बाद वह जगदीशपुर में प्रवेश कर गए। कुंवर सिंह के इस साहस को देखकर अंग्रेज डर गए और वहीं से वापस चल गए। भुजा काट देने के बाद भी कुंवर सिंह के शरीर में जहर फैल गया था। वह 26 अप्रैल को स्वर्गवासी हो गए। बाद में उनके छोटे भाई अमर सिंह भी अंग्रेजों के मन में खौफ बनाए रखने में कामयाब रहे।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

दौसा में 5 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत; आधा दर्जन घायल

भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस

मुगल 800 सालों में सनातन धर्म कुछ नहीं बिगड़ पाए तो स्टालिन की क्या औकात

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे जल्द

TATA ने निवेशकों किया मालामाल, करवाई 1000 करोड़ की कमाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

Accident Road 4
दौसा में 5 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत; आधा दर्जन घायल
Hindi News सितम्बर 24, 2023
1695573651 24B 19
भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस
Hindi News सितम्बर 24, 2023
वित्त मंत्रालय को 65 फीसदी की वृद्धि दर का भरोसा
वित्त मंत्रालय को 6.5 फीसदी की वृद्धि दर का भरोसा
Business सितम्बर 24, 2023
1695573024 24B 20
मुगल 800 सालों में सनातन धर्म कुछ नहीं बिगड़ पाए तो स्टालिन की क्या औकात
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

Accident Road 4
Hindi News

दौसा में 5 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत; आधा दर्जन घायल

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695573651 24B 19
Hindi News

भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695573024 24B 20
Hindi News

मुगल 800 सालों में सनातन धर्म कुछ नहीं बिगड़ पाए तो स्टालिन की क्या औकात

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?