Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » पटवारी भर्ती परीक्षा के विवाद की जांच की गति धीमी, लग सकते हैं 15 दिन एक्स्ट्रा

Hindi News

पटवारी भर्ती परीक्षा के विवाद की जांच की गति धीमी, लग सकते हैं 15 दिन एक्स्ट्रा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 01/09/2023 at 10:02 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1693542760 Chayan

भोपाल

पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम आते ही विवादों में आने के बाद इस भर्ती की जांच की जा रही है। जांच की गति इतनी धीमी है कि अभी महज 52 जिलों में हुई भर्ती परीक्षा के मामले में 15 जिलों की ही शिकायतें सुनी जा सकी हैं। इस भर्ती के लिए कुल 52 जिलों में भर्ती परीक्षा कराई गई थी, जिसकी वजह से अभी भी शेष 37 जिलों में शिकायतों की सुनवाई की जानी है। दरअसल मप्र में विवादों में आने के बाद ग्रुप -2, सब ग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच चल रही है।

एक ही सेंटर के अभ्यर्थी मैरिट में आने के बाद इस परीक्षा को लेकर कई आरोप लगे, प्रदर्शन भी हुए। जिसके बाद 13 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भर्ती परीक्षा पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच 31 अगस्त तक होने की बात कही थी, लेकिन अब इसमें विलंब हो सकता है। दरअसल सप्ताह में सिर्फ10 जिलों की शिकायतें सुनी जा रही है। अभी तक सिर्फ15 जिलों की शिकायतें सुनी गई है, 37 जिले रह गए हैं। ऐसी स्थिति में जांच की यदि यही गति रही तो इसे पूरा होने में दो सप्ताह का अतिरिक्त समय लग सकता है।

कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित ग्रुप -2, सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। वे जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान यानी वाल्मी में शिकायतों को सुन रहे हैं। जांच में उक्त परीक्षा से संबंधित शिकायतों एवं जांच के दौरान सामने आ रहे अन्य सभी बिंदुओं पर भी जांच हो रही है। अभी सप्ताह में दो दिन शिकायतकर्ताओं को बुलाया जा रहा है।

अभ्यर्थियों की मांग सितंबर तक दें नियुक्ति

पटवारी भर्ती परीक्षा के विवादों में आने के बाद इसकी नियुक्ति प्रक्रि या पर रोक लग गई है। 8600 चयनित अभ्यर्थी अपने नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। यदि जांच में देरी होती है तो उनका यह इंतजार और लंबा खिंच सकता है। अभ्यर्थियों ने  शिकायतें की है कि सितंबर तक हमें नियुक्ति दे दी जाए। शासन चाहे तो हमसे शपथ पत्र ले ले, यदि जांच में हम दोषी मिलते हैं तो हमारी नियुक्ति कैंसिल कर हमें जेल भेज दे, लेकिन कुछ लोगों की सजा सभी निर्दोषों को नहीं देनी चाहिए।

विकलांग कोटे में भी धांधली के आरोप

वहीं दूसरा मामला विकलांग कोटे में गड़बड़ी का भी है। मुरैना जिले की जौरा तहसील के 16 विकलांगों का चयन हुआ है और इन सबके सरनेम त्यागी हैं। इस परीक्षा में 9073 पदों में से 6 प्रतिशत यानी 405 पद विकलांगों के लिए आरिक्षत थे। कानों से दिव्यांग अभ्यर्थियों की सूची में जिन लोगों का चयन किया गया है, उनमें से 80 प्रतिशत मुरैना जिले से ही हैं।


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

प्रशासन ने कोटा कोचिंग सेंटर्स के लिए जारी की गाइडलाइन, मानने होंगे ये 6 कड़े नियम

दिल्ली तक होगा जैसलमेर वासियों का पहला हवाई सफर

घूम-घूमकर चुराता था मोबाइल; ग्राहक ढूंढते समय पुलिस ने दबोचा

शराब घोटाले में बढ़ीं संजय सिंह की मुश्किलें, गवाह का कबूलनामा और छापे में मिला फोन

मानसूनी तंत्र से आज बरसेंगे बदरा, कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1696422586 4A 35
प्रशासन ने कोटा कोचिंग सेंटर्स के लिए जारी की गाइडलाइन, मानने होंगे ये 6 कड़े नियम
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
एक्ट्रेस माहिरा खान ने दिखाई दूसरी शादी की झलक
एक्ट्रेस माहिरा खान ने दिखाई दूसरी शादी की झलक
Entertainment News अक्टूबर 4, 2023
1696421870 rajashthan 15
दिल्ली तक होगा जैसलमेर वासियों का पहला हवाई सफर
Hindi News अक्टूबर 4, 2023
1696421279 chhattisgarh 13
घूम-घूमकर चुराता था मोबाइल; ग्राहक ढूंढते समय पुलिस ने दबोचा
Hindi News अक्टूबर 4, 2023

You Might also Like

1696422586 4A 35
Hindi News

प्रशासन ने कोटा कोचिंग सेंटर्स के लिए जारी की गाइडलाइन, मानने होंगे ये 6 कड़े नियम

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696421870 rajashthan 15
Hindi News

दिल्ली तक होगा जैसलमेर वासियों का पहला हवाई सफर

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
1696421279 chhattisgarh 13
Hindi News

घूम-घूमकर चुराता था मोबाइल; ग्राहक ढूंढते समय पुलिस ने दबोचा

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team अक्टूबर 4, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?