Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » भारत में पिछले 10 महीने से चीन का राजदूत का पद खाली

Hindi News

भारत में पिछले 10 महीने से चीन का राजदूत का पद खाली

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/08/2023 at 5:34 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1692101082 Jinping

बीजिंग

 भारत में पिछले 10 महीनों से चीन का कोई राजदूत नहीं है। चीन के आखिरी राजदूत सन वेइदॉन्ग को अक्टूबर 2022 में हटा दिया गया था। तब से भारत में चीनी राजदूत का पद खाली चल रहा है। भारत में नए चीनी दूत की नियुक्ति में देरी सितंबर में भारत में होने वाले प्रमुख जी20 शिखर सम्मेलन से पहले चर्चा का विषय बनी हुई है। कई कूटनीतिक विशेषज्ञों ने चीनी राजदूत की लंबे समय से अनुपस्थिति को असामान्य बताया है। वह भी तब, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आने वाले हैं। इतनी ही नहीं, भारत और चीन सीमा पर भी गंभीर तनाव से गुजर रहे हैं। इसे हल करने में भी दोनों देशों के राजदूतों का महत्व काफी ज्यादा है।


मा जिया के पास चीनी दूतावास का प्रभार

चीन ने नई दिल्ली में मौजूद दूतावास का प्रभार मा जिया को सौंपा है। वह पूर्ण रूप से राजदूत न होकर चीन के दूत पद पर तैनात हैं और राजदूत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पिछले 10 महीनों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई देशों के राजदूतों की नियुक्ति की है, लेकिन भारत के लिए उन्हें अब तक कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला है। यह पहली बार है जब भारत में राजदूत का पद इतने लंबे समय तक खाली रहा है।

चीन के उप विदेश मंत्री बनें वेइदॉन्ग

पूर्व दूत वेइदॉन्ग को अब विदेश मामलों के उप मंत्री नियुक्त किया गया है। इस बीच, चीन ने किसी दूत को नियुक्त करने या इस पद के लिए कोई नाम सुझाने में कोई तत्परता नहीं दिखाई है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह नियुक्ति पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 22-24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होने की उम्मीद है।


क्या चीन ने किसी राजनयिक को शॉर्टलिस्ट किया है?

चीन ने भारत में चीनी दूत की नियुक्ति में हो रही देरी के कारण को अभी तक स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन बीजिंग सही उम्मीदवार को खोजने के काम में जुटा हुआ है। इस पद के लिए जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उनमें हुआंग ज़िलियन शामिल हैं जो फिलीपींस में वर्तमान राजदूत हैं और 2019 से इस पद पर हैं। फिलीपींस में उनका कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है। एक अन्य उम्मीदवार ऑस्ट्रेलिया में चीनी राजदूत जिओ कियान हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय में उथल-पुथल

यह जानना महत्वपूर्ण है कि चीन के विदेश मंत्रालय में इस समय उथल-पुथल मची हुई है, क्योंकि उसने किन गैंग को विदेश मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। चीन ने किन गैंग की बर्खास्तगी का कारण तक नहीं बताया है। किन गैंग लंबे समय से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। उन्हें आखिरी बार 25 जून को देखा गया था। दावा किया जा रहा है कि किन गैंग की गर्लफ्रेंड से नजदीकियों के कारण उन्हें पद से बर्खास्त किया गया है।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस

मुगल 800 सालों में सनातन धर्म कुछ नहीं बिगड़ पाए तो स्टालिन की क्या औकात

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे जल्द

TATA ने निवेशकों किया मालामाल, करवाई 1000 करोड़ की कमाई

पीएम नरेंद्र मोदी कल आएंगे जयपुर, अनोखे अदांज में मंच पर करंगे एंट्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695573651 24B 19
भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस
Hindi News सितम्बर 24, 2023
वित्त मंत्रालय को 65 फीसदी की वृद्धि दर का भरोसा
वित्त मंत्रालय को 6.5 फीसदी की वृद्धि दर का भरोसा
Business सितम्बर 24, 2023
1695573024 24B 20
मुगल 800 सालों में सनातन धर्म कुछ नहीं बिगड़ पाए तो स्टालिन की क्या औकात
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव में आदिवासी विश्राम भवन
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव में आदिवासी विश्राम भवन का किया लोकार्पण
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

1695573651 24B 19
Hindi News

भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695573024 24B 20
Hindi News

मुगल 800 सालों में सनातन धर्म कुछ नहीं बिगड़ पाए तो स्टालिन की क्या औकात

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695571981 24B 18
Hindi News

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे जल्द

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?