Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » श्रीलंका ने बनाया विश्व कप रिकॉर्ड, बांग्लादेश को एशिया कप 2023 में 5 विकेट से हराया

Hindi News

श्रीलंका ने बनाया विश्व कप रिकॉर्ड, बांग्लादेश को एशिया कप 2023 में 5 विकेट से हराया

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 01/09/2023 at 11:19 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1693547357 shri

नई दिल्ली

 

मथीसा पथिराना की धारदार गेंदबाजी के बाद चरित असलंका और सदीरा समरविक्रम के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से श्रीलंका ने एशिया कप एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में गुरुवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। श्रीलंका की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह लगातार 11वीं जीत है। बांग्लादेश के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने असलंका (नाबाद 65 रन, 92 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और समरविक्रम (54 रन, 77 गेंद, छह चौके) के बीच चौथे विकेट की 78 रन की साझेदारी की बदौलत 11 ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान दासुन शनाका 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की टीम नजमुल हुसैन शंटो (89) के अर्धशतक के बावजूद तेज गेंदबाज पथिराना (32 रन पर चार विकेट) और ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा (19 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने लगातार 11वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में विरोधी टीम को ऑल आउट किया, जो विश्व रिकॉर्ड है।

शंटो ने 122 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे। उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। उन्होंने तौहीद हृदय (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी भी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने चौथे ओवर में 15 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका (14) और दिमुथ करूणारत्ने (01) के विकेट गंवा दिए।

तस्कीन अहमद ने पारी के तीसरे ओवर में करूणारत्ने को बोल्ड किया जबकि अगले ओवर में शरीफुल इस्लाम ने लय में दिख रहे निसांका को विकेटकीपर मुशफिकुर रहमान के हाथों कैच कराया। कुसाल मेंडिस भी पांच रन बनाने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए जिससे मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 43 रन हो गया।

सदीरा समरविक्रम ने रन गति बनाए रखी। उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों को लय हासिल नहीं करने दी। उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान पर चौका जड़ने के अलावा शाकिब के ओवर में दो चौके मारे। समरविक्रम ने चरित असलंका के साथ मिलकर स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी लेकिन खराब गेंद को सबक भी सिखाया। श्रीलंका के रनों का शतक 22वें ओवर में पूरा हुआ। 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

तीन पुलिसकर्मियों पर शख्‍स को परेशान करने का मामला दर्ज

वरुण गांधी ने अमेठी के अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन पर यूपी के डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

BJP सनातन को बढ़ावा देना चाहती है,तो 5% सीटों पर संतों को मौका दे

पहली मुठभेड़ में भाग न‍िकला था मह‍िला स‍िपाही से दर‍िंदगी करने वाला अनीस, STF ने दौड़ाकर मारा

लालू यादव को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

KooApp
तीन महीने में होगी कार्यकर्ताओं की निष्ठा की परीक्षा : कमलनाथ
Madhya Pradesh सितम्बर 22, 2023
1695386822 hedrabad
तीन पुलिसकर्मियों पर शख्‍स को परेशान करने का मामला दर्ज
Hindi News सितम्बर 22, 2023
1695385694 varun
वरुण गांधी ने अमेठी के अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन पर यूपी के डिप्टी सीएम को लिखा पत्र
Hindi News सितम्बर 22, 2023
1695384373 22A 12
BJP सनातन को बढ़ावा देना चाहती है,तो 5% सीटों पर संतों को मौका दे
Hindi News सितम्बर 22, 2023

You Might also Like

1695386822 hedrabad
Hindi News

तीन पुलिसकर्मियों पर शख्‍स को परेशान करने का मामला दर्ज

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695385694 varun
Hindi News

वरुण गांधी ने अमेठी के अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन पर यूपी के डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
1695384373 22A 12
Hindi News

BJP सनातन को बढ़ावा देना चाहती है,तो 5% सीटों पर संतों को मौका दे

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 22, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?