Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » कोहली छोड़ेंगे RCB का साथ? IPL टीम से खेलने की मिली सलाह

Hindi News

कोहली छोड़ेंगे RCB का साथ? IPL टीम से खेलने की मिली सलाह

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 23/05/2023 at 9:12 पूर्वाह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1684813323 virat lk

नईदिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनने का ख्वाब टूट गया। आरसीबी रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 6 विकेट से हार मिलने के बाद आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। आरसीबी के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था लेकिन उसके गेंदबाजों ने लुटिया डुबो दी। स्टार प्लेयर विराट कोहली (61 गेंदों में 101) की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने 197/5 का स्कोर बनाया और जीटी ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जीटी के लिए शुभमन गिल (52 गेंदों में नाबाद 104) ने सेंचुरी जड़ी। आरसीबी के हारते ही मुंबई इंडियंस (एमआई) प्लेऑफ में पहुंच गई।

बैंगलोर के हाथ फिर से निराशा लगने के बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि कोहली समेत अन्य खिलाड़ी भी काफी दुखी नजर आए। कोहली साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। उन्होंने कई सालों तक आरसीबी की कमान भी संभाली और आईपीएल 2021 के बाद कप्तानी छोड़ दी। वह आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए 16 सीजन खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि कोहली को अब आरसीबी का साथ छोड़ देना चाहिए। उन्होंने सलाह दी है कि कोहली को आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलना चाहिए।

आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पीटरसन ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि विराट के लिए अब कैपिटल सिटी का रुख करने का समय आ गया है …! उन्होंने इसके साथ हैशटैग आईपीएल लगाया। बता दें कि विराट दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत इसी शहर से की थी। वैसे, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)  के पास आईपीएल 2008 के समय कोहली को खरीदने का मौका था लेकिन फ्रेंचाजी तब चुक गई। इसके बाद, कोहली आरसीबी से जुड़े और बाकी इतिहास है।

कोहली भले ही आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हों लेकिन लीग में वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने  237 मैचों में 37.25 के औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बनाए हैं। उन्होंने 7 शतक और 50 अर्धशतक जमाए हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले प्लेयर हैं। वह सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। कोहली का 16वें सीजन में जमकर बल्ला चला। उन्होंने 14 मैचों में 53.25 के औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन जोड़े। उन्होंने इस दौरान 2 सेंचुरी और 6 फिफ्टी ठोकीं।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डायमंड जुबली समारोह की तैयारियों पर हुई बैठक

पिपरिया में बाघ ने महिला का किया शिकार, परिजन ने कपड़े और पायल से की पहचान

पटरी पर आए विश्वविद्यालय, परीक्षाओं पर जारी होगा संशोधन

भारत-चीन बॉर्डर पर नेशनल हाईवे 72 घंटे से बंद, 600 यात्री फंसे; भूखे-प्यासे सड़क पर गुजर रही रात

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, ‘साजिश हो सकती है, बालासोर हादसा …’ पूर्व रेल मंत्री ने की मांग

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1685813498 18 2
पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डायमंड जुबली समारोह की तैयारियों पर हुई बैठक
Hindi News जून 3, 2023
छत्तीसगढ़ समुदायों में बच्चों के अनुकूल वातावरण तैयार करने जिला
छत्तीसगढ़: समुदायों में बच्चों के अनुकूल वातावरण तैयार करने जिला बाल संरक्षण इकाई टीम ग्राम पंचायतों में जाकर कर रहें लोगों को जागरूक
State छत्तीसगढ़ जून 3, 2023
1685812651 3 40
पिपरिया में बाघ ने महिला का किया शिकार, परिजन ने कपड़े और पायल से की पहचान
Hindi News जून 3, 2023
छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हो रहे ग्राम
छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हो रहे ग्राम पंचायत गोरखपुर खुर्द के ग्रामीण परिवार
State छत्तीसगढ़ जून 3, 2023

You Might also Like

1685813498 18 2
Hindi News

पं.जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डायमंड जुबली समारोह की तैयारियों पर हुई बैठक

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 3, 2023
1685812651 3 40
Hindi News

पिपरिया में बाघ ने महिला का किया शिकार, परिजन ने कपड़े और पायल से की पहचान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 3, 2023
1685811837 BU bhopal 1
Hindi News

पटरी पर आए विश्वविद्यालय, परीक्षाओं पर जारी होगा संशोधन

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 3, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?