Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • India
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Technology
  • Religion
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हिंदू कार्ड खेलने पर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- ‘मल्लिकार्जुन नाम का मतलब शिव होता है’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
Search
  • Home
  • India News
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Religion
  • Technology
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hindi News » हिंदू कार्ड खेलने पर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- ‘मल्लिकार्जुन नाम का मतलब शिव होता है’

Hindi News

हिंदू कार्ड खेलने पर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- ‘मल्लिकार्जुन नाम का मतलब शिव होता है’

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 2023/11/09 at 5:16 PM
Nishpaksh Mat Team
Share

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवार भाजपा के तीन उम्मीदवार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग से चुनाव लड़ रहे हैं। खरगे ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘‘भाजपा के दिमाग में है कि उसने हिंदुओं का ठेका लेकर रखा हुआ है। लेकिन क्या हम हिंदू नहीं हैं? मेरा नाम मल्लिकार्जुन है जिसका मतलब शिव होता है।”

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। हमारी पार्टी के नेता पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। वे लोग (भाजपा वाले) ईडी और इनकम टैक्स विभाग के माध्यम से हमारे प्रत्याशियों और उनके रिश्तेदारों पर हमला कर रहे हैं।” खरगे ने कहा, ”मैं कह रहा हूं इस चुनाव में एक विधानसभा क्षेत्र से हमारा एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है, लेकिन भाजपा वालों ने हमारे एक उम्मीदवार के मुकाबले तीन-तीन उम्मीदवारों को खड़ा किया है। आप पूछेंगे कि वे कौन हैं, तो एक ईडी, दूसरा इनकम टैक्स और तीसरा सीबीआई है। हमारे उम्मीदवारों, उनके रिश्तेदारों, उनके दोस्तों और पार्टी के लोगों के घरों पर ये लोग (भाजपा वाले) हमला करते हैं, उनको हतोत्साहित करने का प्रयास करते हैं। वे यह कोशिश करते हैं कि लोग डरें और कांग्रेस को वोट न दें। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं हैं।”

 

उन्होंने इस दौरान कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले दिनों यहां आए थे तब उन्होंने कहा था कि यहां त्यौहार मनाना मुश्किल है। कौन सा त्यौहार मनाना मुश्किल है। वह लोगों को भड़काने के लिए ऐसा कह रहे थे। उनके दिमाग में है कि मेरी पार्टी हिंदुओं की है। वह (हिंदुओं का) ठेका लेकर बैठे हैं? क्या हम हिंदू नहीं हैं? मेरा नाम है मल्लिकार्जुन है। मल्लिकार्जुन शिव का नाम होता है। मेरे नाम में अर्जुन भी है। आप (भाजपा) किसे धोखा दे रहे हैं? बच्चों के दिमाग में बार-बार कहते रहेंगे तो देश में नफरत का वातावरण पैदा होगा। यह नफरत मिटाने के लिए ही राहुल गांधी ने कन्याकुमारी तमिलनाडु से भारत जोड़ो यात्रा किया था।”

 

खरगे ने कहा,‘‘यह सिर्फ एक विधानसभा चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा सरकार, मोदी जी, और आरएसएस देश में संविधान बदलना चाहते हैं। गरीबों को जो हक मिल रहा है, वंचित लोगों को जो संविधान से फायदा मिल रहा है उसे वह रोकना चाह रहे हैं। उनको रोकने के लिए यह जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में जीते।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है और वह (भाजपा) अदाणी जैसे अमीरों के लिए लड़ते हैं।

 

उन्होंने दावा किया कि वह (मोदी) गरीबों के लिए लड़ने वाले लोगों को सत्ता से दूर रखने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियां का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर वोटों के लिए समाज को तोड़ने तथा धर्मों को आपस में लड़ाने का भी आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। मंगलवार को 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान समाप्त हुआ। अन्य 70 सीट पर 17 नवंबर को मतदान होगा।


:

You Might Also Like

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है ‘व्हाइट लंग सिंड्रोम’ नाम की रहस्यमय बीमारी, बच्चों को अधिक खतरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान में भाजपा का परचम फहराने पहुंची UP की महिला शक्ति
Next Article कर्नाटक पुलिस ने 17 साल के लड़के की हत्या के 2 आरोपियों को गोली मारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं
Hindi News December 2, 2023
कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
Hindi News December 2, 2023
BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला
Hindi News December 2, 2023
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा
Hindi News December 2, 2023

You Might also Like

Hindi News

श्वेता-अभिषेक में बराबर बंटेगी अमिताभ बच्चन की करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति, तो बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं

December 2, 2023
Hindi News

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

December 2, 2023
Hindi News

BSP ने प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निकाला

December 2, 2023
Hindi News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

December 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?