Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » केजरीवाल ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए मांगा समय, कांग्रेस के लिए क्यों ‘धर्म संकट’

Hindi News

केजरीवाल ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए मांगा समय, कांग्रेस के लिए क्यों ‘धर्म संकट’

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 26/05/2023 at 3:50 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1685096406 rahul 4

 नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ इन दिनों विपक्षी दलों से समर्थन जुटा रहे केजरीवाल ने तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बाद कांग्रेस से बात करने की इच्छा जाहिर की है। केजरीवाल को समर्थन के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी में कई नेता खुलकर बोल रहे हैं और ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी आलाकमान का फैसला क्या होता है।

केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के लिए समय की मांग की है। आप संयोजक ने लिखा, ‘केंद्र सरकार की ओर लाए गए असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अध्यादेश के खिलाफ संसद में समर्थन, संघीय ढांचा पर प्रहार और मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जी से आज सुबह समय मांगा है।’शराब घोटाले और बंगले पर करोड़ों खर्च जैसे आरोपों से घिरे अरविंद केजरीवाल को इन दिनों केंद्र सरकार से अधिकारों की जंग का सामना भी करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट से मिला अधिकार अध्यादेश से छिन जाने के बाद केजरीवाल इसका रास्ता राज्यसभा में रोकना चाहते हैं।

क्यों कांग्रेस के लिए है धर्म संकट की घड़ी

कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन करके राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए धर्म संकट की स्थिति पैदा कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के ऐक्शन और अधिकारों की लड़ाई में आप कांग्रेस से समर्थन की उम्मीद कर रही है। आप को समर्थन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद है। दिल्ली, पंजाब, गुजरात से लेकर गोवा तक के नेता एक ऐसी पार्टी को समर्थन देने का विरोध कर रहे हैं, जिसने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। दिल्ली और पंजाब में आप ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली तो गुजरात और गोवा में भी उसके वोटशेयर से हिस्सा बांट लिया है। विरोध करने वालों में वरिष्ठ नेता अजय माकन प्रमुख हैं, जो यह भी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के लिए प्रस्ताव पास किया, ऐसे नेता को समर्थन कैसे दिया जा सकता है?

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

देश को मिला नया संसद भवन, PM मोदी ने किया सेंगोल को साष्टांग प्रणाम; श्रमिकों का भी सम्मान

महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने के लिए शामली से BKU कार्यकर्ता और खाप चौधरियों ने किया कूच, पुलिस को हटाया पीछे

सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के वैवाहिक पत्रिका का विमोचन आज

हरियाणा-राजस्थान और यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट, 5 दिनों तक झमाझम बारिश; मौसम विभाग ने बताया

PM मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया नए संसद भवन का उद्धाटन, लोकसभा में ‘पवित्र सेंगोल’ स्थापित

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

आईपीएल 2023 का फाइनल गुजरात और चेन्नई के बीच
आईपीएल 2023 का फाइनल, गुजरात और चेन्नई के बीच…. 
Sports मई 28, 2023
उत्तर प्रदेश अब टाइप करके ही पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश: अब टाइप करके ही पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट बनाएंगे डॉक्टर, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
State उत्तर प्रदेश मई 28, 2023
संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर बहिष्कार करना उचित
संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर, बहिष्कार करना उचित नहीं : रामदेव
Politics मई 28, 2023
उत्तर-पश्चिमी भारत में पांच दिन रहेगा आंधी-तूफान
उत्तर-पश्चिमी भारत में पांच दिन रहेगा आंधी-तूफान
India news मई 28, 2023

You Might also Like

1685256075 modi 12
Hindi News

देश को मिला नया संसद भवन, PM मोदी ने किया सेंगोल को साष्टांग प्रणाम; श्रमिकों का भी सम्मान

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
1685254970 pahlwan 1
Hindi News

महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने के लिए शामली से BKU कार्यकर्ता और खाप चौधरियों ने किया कूच, पुलिस को हटाया पीछे

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
1685254046 14 16
Hindi News

सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के वैवाहिक पत्रिका का विमोचन आज

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team मई 28, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?