Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » मेरठ में नहीं थम रहा बवाल, हिंदूवादी नेता ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका

Hindi News

मेरठ में नहीं थम रहा बवाल, हिंदूवादी नेता ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 28/05/2023 at 10:30 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1685293258 owsei

मेरठ  

मेरठ में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कमिश्नरी पर शनिवार को पुतला फूंकने वाले हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सचिन सिरोही की गिरफ्तारी की वजह परीक्षितगढ़ थाने में उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमा बताया है। एआईएमआईएम के पार्षदों पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने समर्थकों कपिल शर्मा, संजय जाटव, आयुष त्यागी, आदित्य सक्सेना आदि के साथ कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया।

बता दें कि उन्होंने पूरे प्रकरण के लिए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जिम्मेदार ठहराते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। सचिन सिरोही का कहना था कि भगत सिंह मार्केट में हिंदू युवक के साथ हुई मारपीट मामले से लेकर महापौर व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए वंदे मातरम मामले की जांच कराएं तो असदुद्दीन ओवैसी की भूमिका संदिग्ध सामने आएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के कुछ देर बाद ही पुलिस सचिन सिरोही के मानसरोवर स्थित मकान पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर परीक्षितगढ़ पुलिस को सौंप दिया। शाम को सचिन सिरोही को न्यायालय में पेश किया, यहां उनके अधिवक्ता अजय गर्ग ने रिमांड पर बहस की और अंतरिम जमानत के लिए अर्जी डाली, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।

घर से ले गई पुलिस

हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही के घर दोपहर करीब दो बजे पुलिस पहुंची। दरवाजा खटखटाया तो पत्नी वर्षा ने बात की। साकेत चौकी इंचार्ज कुमार पवन ने कहा, सचिन सिरोही को सीओ साहब ने बात करने के लिए बुलाया है। तभी सचिन सिरोही आ गए। सचिन से बहस भी हुई लेकिन पुलिसकर्मियों ने यह कहकर गाड़ी में बैठा लिया कि आपको कौन नहीं जानता।

एसपी क्राइम, अनित कुमार ने कहा कि दीपक त्यागी हत्याकांड में सचिन सिरोही ने अपने 50-60 कार्यकर्ताओं के साथ जाम लगाया था। परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उसी मुकदमे में गिरफ्तार किया है।

 


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण

पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार

मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण

दौसा में 5 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत; आधा दर्जन घायल

भरतपुर पुलिस ने आरोपी का महिला के भेष में बाजार में निकाला जुलूस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695576626 10 14
निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण
Hindi News सितम्बर 24, 2023
छत्तीसगढ़ कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण कार्य में
छत्तीसगढ़: कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण कार्य में रविवार को भी फील्ड में डटे रहे अधिकारी
State छत्तीसगढ़ सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh Mat
विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कोठरी में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन
Madhya Pradesh सितम्बर 24, 2023
1695575876 congress1 1
पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

1695576626 10 14
Hindi News

निजात पर शार्ट फिल्म का यूट्यूब पर लोकार्पण

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695575876 congress1 1
Hindi News

पूर्व IAS शशिकांत सेंथिल चुनाव में गहलोत सरकार की नाव लगाएंगे पार

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695575265 28 9
Hindi News

मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?