Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • India
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Technology
  • Religion
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देश में हिंदुओं की वजह से लोकतंत्र कायम, पर अब बढ़ रही असहिष्णुता: जावेद अख्तर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
Search
  • Home
  • India News
  • World
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Political
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Travel
    • Fashion
    • Business
    • Politics
    • Science
    • Health
  • Religion
  • Technology
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hindi News » देश में हिंदुओं की वजह से लोकतंत्र कायम, पर अब बढ़ रही असहिष्णुता: जावेद अख्तर

Hindi News

देश में हिंदुओं की वजह से लोकतंत्र कायम, पर अब बढ़ रही असहिष्णुता: जावेद अख्तर

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 2023/11/10 at 12:31 PM
Nishpaksh Mat Team
Share

मुंबई

गीतकार जावेद अख्तर ने दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू संस्कृति में सहिष्णुता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में यदि लोकतंत्र कायम है तो इसकी वजह हिंदू संस्कृति ही है। उन्होंने कहा कि यह सोचना कि हम ही सही हैं और दूसरे लोग गलत हैं, यह हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हालांकि उन्होंने इस दौरान यह भीकहा कि अब असहिष्णुता बढ़ रही है, लेकिन देश में लोकतंत्र भी इसी वजह से कायम है क्योंकि हिंदू संस्कृति सहिष्णुता वाली है। वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की ओर से आयोजित कार्यक्रम दीपोत्सव में हिस्सा ले रहे थे।

इस दौरान उनके साथ मंच पर सलीम खान भी मौजूद थे। दोनों लेखक लंबे समय बाद एक मंच पर नजर आए, जबकि एक दौर में दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी आई थीं। सलीम-जावेद की जोड़ी ने शोले जैसी सुपरहिट फिल्म की पटकथा लिखी थी। जावेद अख्तर ने इस मौके पर असहिष्णुता बढ़ने का दावा किया। उन्होंने कहा,  ‘आज जो फिल्में बन रही हैं, उन्हें परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता। अभिव्यक्ति की आजादी कम हुई है और यह बात तो मैं लगातार दोहरा रहा हूं। यदि आज हम शोले लिख रहे होते तो मंदिर में अभिनेत्री के साथ धर्मेंद्र के डायलॉग्स पर बवाल मच जाता। इसी तरह संजोग फिल्म में ओमप्रकाश जिस तरह गानों में कृष्ण और सुदामा की कहानी सुनाते हैं, क्या आज वैसा हो सकता है।’

हिंदुओं की सोच विशाल, यही खासियत; क्या अब छोड़ देंगे विरासत?

अकसर राजनीतिक मसलों पर मुखरता से बोलने वाले जावेद अख्तर ने कहा, ‘असहिष्णुता आज बढ़ रही है। पहले कुछ लोग होते थे, जो असहिष्णु थे। हिंदू वैसे नहीं थे। हिंदुओं की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि उनकी सोच विशाल रही। यदि यह खासियत खत्म हो गई तो वे भी दूसरे लोगों की तरह हो जाएंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने तो आपसे ही जीना सीखा है, लेकिन क्या हिंदू ही उन मूल्यों को छोड़ देंगे? उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र कायम है और इसे बनाए रखने में हिंदू संस्कृति ने मदद की है।

भारत से निकलो तो भूमध्यसागर तक दूसरा लोकतांत्रिक देश नहीं

वह कहते हैं कि आगे देखते हैं कि क्या होता है। फिलहाल तो आप भारत से निकलें तो भूमध्यसागर तक कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था हो। यहां लोकतंत्र इसलिए है क्योंकि जो जैसा चाहे सोच सकता है। जो मूर्ति पूजा करता है, वह भी हिंदू है। जो नहीं करता है, वह भी हिंदू है। यदि कोई एक ही देवता को मानता है तो वह भी हिंदू है। दूसरा यदि 32 करोड़ देवताओं को मानता है तो वह भी हिंदू है। यदि कोई किसी की भी पूजा नहीं करता तो भी वह हिंदू है। यही हिंदू संस्कृति है, जो हमें लोकतांत्रिक मूल्य देती है। उसी की वजह से इस देश में लोकतंत्र जिंदा है।


:

You Might Also Like

प्रह्लाद जोशी बोले- सर्वदलीय बैठक में मिले कई सुझाव, ‘सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार’

स्कूटी सीख रही युवती को ऑटो में खींचा, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंग रेप

3 माह पहले उम्मीदवारों के ऐलान करने से लेकर सभाओं का चला ऐतिहासिक दौर

कोटा में स्टूडेंट्स सुसाइड रोकने के लिए प्रशासन की एक और पहल, हर हॉस्टल-पीजी में जाकर संवाद करेंगे काउंसलर्स

आदित्य एल1 उपग्रह में लगे सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट पेलोड ने काम करना शुरू किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोड रेज विवाद के बाद कुमार विश्वास की सुरक्षा से हटे CRPF के जवान
Next Article प्रदेश को बदहाल करने वाली कांग्रेस कहे तारे तोड़कर ला देंगे, तो विश्वास करोगे क्या: विष्णुदत्त शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रह्लाद जोशी बोले- सर्वदलीय बैठक में मिले कई सुझाव, ‘सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार’
Hindi News December 2, 2023
स्कूटी सीख रही युवती को ऑटो में खींचा, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंग रेप
Hindi News December 2, 2023
3 माह पहले उम्मीदवारों के ऐलान करने से लेकर सभाओं का चला ऐतिहासिक दौर
Hindi News December 2, 2023
कोटा में स्टूडेंट्स सुसाइड रोकने के लिए प्रशासन की एक और पहल, हर हॉस्टल-पीजी में जाकर संवाद करेंगे काउंसलर्स
Hindi News December 2, 2023

You Might also Like

Hindi News

प्रह्लाद जोशी बोले- सर्वदलीय बैठक में मिले कई सुझाव, ‘सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार’

December 2, 2023
Hindi News

स्कूटी सीख रही युवती को ऑटो में खींचा, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंग रेप

December 2, 2023
Hindi News

3 माह पहले उम्मीदवारों के ऐलान करने से लेकर सभाओं का चला ऐतिहासिक दौर

December 2, 2023
Hindi News

कोटा में स्टूडेंट्स सुसाइड रोकने के लिए प्रशासन की एक और पहल, हर हॉस्टल-पीजी में जाकर संवाद करेंगे काउंसलर्स

December 2, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?