Nishpaksh MatNishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम की CM ने की समीक्षा

Hindi News

आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम की CM ने की समीक्षा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 18/09/2023 at 10:32 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1695056537 shivraj 254 5

भोपाल

आदिगुरु शंकराचार्य की ज्ञान स्थली ओंकारेश्वर में 21 सितंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ‘शंकरावतरणं’ कार्यक्रम में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा के अनावरण के साथ अद्वैत लोक का शिलान्यास भी करेंगे।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आज अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस अनावरण के कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए वैदिक रीति से पूजा-अर्चना और संतो द्वारा यज्ञ शाला में हवन आहूति तथा विशेष धार्मिक अनुष्ठान जारी है। यह आयोजन श्रृंगेरी मठ और महर्षि सांदीपनी राष्टÑीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के मार्गदर्शन और संयोजन में किया जा रहा है। इस काम के लिए पूरे देशभर से ढाई सौ वैदिक विद्वान एकत्रित हुए है। चतुर्वेद पारायण के अंतर्गत चार वेदों की ग्यारह शाखाओं का पाठ प्रारंभ हो चुका है। वेद पाठ के साथ ही ललितासहस्त्रनाम व गणपति अथर्वशीर्घ का पाठ भी हो रहा है। इसके लिए संपूर्ण देश से वैदिक विद्वान बुलाए गए है।

अद्वैत लोक संग्रहालय नर्मदा व कावेरी की पुण्य सरिताओं की ओर मुख किए ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर स्थित है इसमें भारतवर्ष की मनोरम , समृद्ध व समस्त विश्व के पुरातत्वविदों के लिए प्राचीन काल से अचंभा का विषय रही भारतीय स्थापत्य कला का अनुभव कर पाएंगे।  एकात्म धाम में भारत की समृद्ध और पुरातन स्थापत्य की शैलियों का समावेश किया जाएगा।

स्थापत्य शिल्प कला में नागर, द्रविड, ओडिशा, मारू गुर्जर, होयसल, उत्तर भारतीय – हिमालयीन और केरल मंदिर स्थापत्य सहित अनेक पारंपरिक वास्तुकला शैलियां सम्मिलित होंगी। एकात्म धाम की स्थापत्य शैली, विविध क्षेत्रों के स्थापत्य कलाओं की पुरातात्त्विक शैली से प्रेरित होगी  धाम में मंदिर का निर्माण वास्तुकला की नागर शैली में किया जावेगा, साथ ही पारंपारिक वास्तुशिल्प तत्त्वों जैसे स्तम्भ, छत्तरियों का भी उपयोग किया जाएगा।

अद्वैत लोक की निर्मिति सामग्री कुशल कारीगरों द्वारा तैयार होगी। इसमें ठोस पत्थर की चिनाई, पाषाण की सहायता से निर्मित कारीगरी भी देखने को मिलेगी। मुख्य रूप से आचार्य शंकर के जीवन प्रसंगों को भित्ति-चित्रों, मूर्तियों के माध्यम से चित्रित किया जाएगा।


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

TATA ने निवेशकों किया मालामाल, करवाई 1000 करोड़ की कमाई

पीएम नरेंद्र मोदी कल आएंगे जयपुर, अनोखे अदांज में मंच पर करंगे एंट्री

हटा में ATM से लाखों की लूट करने वाले छह आरोपियों को आजीवन कारावास

अगले साल से 35 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ से कानपुर

सोमालिया में सेना का एक्शन ढेर किए अल शबाब के 27 आतंकी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Share

Latest News

1695570939 tata 2
TATA ने निवेशकों किया मालामाल, करवाई 1000 करोड़ की कमाई
Hindi News सितम्बर 24, 2023
तेल तिलहन बाजारों में कारोबार का मिलाजुला रुख रहा
तेल-तिलहन बाजारों में कारोबार का मिलाजुला रुख रहा
Business सितम्बर 24, 2023
1695569836 12 28
ग्वालियर में विकास के नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री तोमर
Madhya Pradesh सितम्बर 24, 2023
1695569762 24A 29
पीएम नरेंद्र मोदी कल आएंगे जयपुर, अनोखे अदांज में मंच पर करंगे एंट्री
Hindi News सितम्बर 24, 2023

You Might also Like

1695570939 tata 2
Hindi News

TATA ने निवेशकों किया मालामाल, करवाई 1000 करोड़ की कमाई

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695569762 24A 29
Hindi News

पीएम नरेंद्र मोदी कल आएंगे जयपुर, अनोखे अदांज में मंच पर करंगे एंट्री

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
1695569397 COURT HAMMER 2
Hindi News

हटा में ATM से लाखों की लूट करने वाले छह आरोपियों को आजीवन कारावास

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team सितम्बर 24, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?