Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
  • English
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
  • English
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

News » Hindi News » राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल

Hindi News

राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 21/05/2023 at 7:57 अपराह्न
Nishpaksh Mat Team
Share
1684679225 02 1

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि राजीव जी का छत्तीसगढ से गहरा लगाव रहा। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया। गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का उनका संक्षिप्त प्रवास आज भी लोगों की यादों में बसा है। इसी समय उन्होंने धमतरी जिले के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है।

श्री बघेल ने कहा कि राजीव जी ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेकों नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वर्ष 2020 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई। जिसके तहत प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में प्रति एकड़ 9 हजार रूपए कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) अंतरित की जा रही है। इसी प्रकार खेती किसानी में कृषि मजदूर के रूप में काम करने वाले लोगों को राहत देने के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़े समाप्त कर देश और प्रदेश में विकास के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


:


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP News in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

गोबर पेंट से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

NPPA ने तय कीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत 23 दवाओं की खुदरा कीमतें; क्या हैं इनके दाम?

चक्रधरपुर व खडगपुर रेल मंडल के स्टेशनों में कार्य के चलते यात्री ट्रेने प्रभावित

बस्तर में 16 तो रायपुर में 23 जून तक दस्तक देगा मानसून

वित्तीय अधिकारों में वित्त विभाग ने किया इजाफा, अब ज्यादा खर्च की दे सकेंगे अनुमति

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print

Latest News

1686422340 14 5
गोबर पेंट से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
Hindi News जून 11, 2023
1686421516 medi
NPPA ने तय कीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत 23 दवाओं की खुदरा कीमतें; क्या हैं इनके दाम?
Hindi News जून 10, 2023
1686420800 26
चक्रधरपुर व खडगपुर रेल मंडल के स्टेशनों में कार्य के चलते यात्री ट्रेने प्रभावित
Hindi News जून 10, 2023
1686420538 shivraj 25
बस्तर में 16 तो रायपुर में 23 जून तक दस्तक देगा मानसून
Hindi News जून 10, 2023

आरएसएस अज्ञात फ़ीड

  • एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

You Might also Like

1686422340 14 5
Hindi News

गोबर पेंट से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 11, 2023
1686421516 medi
Hindi News

NPPA ने तय कीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत 23 दवाओं की खुदरा कीमतें; क्या हैं इनके दाम?

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
1686420800 26
Hindi News

चक्रधरपुर व खडगपुर रेल मंडल के स्टेशनों में कार्य के चलते यात्री ट्रेने प्रभावित

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team जून 10, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 Nishpaksh Mat. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?